फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   agitation will continue against schools in noida

स्कूलों के खिलाफ चलाया जाएगा आंदोलन, बैठक में लिया निर्णय

Fri, 29 Apr 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 29 Apr 2016 09:16 AM IST
सार

  • दो मई को मोजर बीयर गोलचक्कर से कलेक्ट्रेट तक होगा पैदल मार्च 
  • पहले शांतिपूवर्क किया जाएगा आंदोलन स्कूल नहीं माने तो होगा उग्र

विज्ञापन
agitation will continue against schools in noida

विस्तार

गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को गुर्जर शोध संस्थान में एक गोष्ठी हुई जिसमें शहर के सभी सामाजिक संगठनों ने शिरकत की। इसमें अधिवक्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन


सभी लोगों ने एक साथ मिलकर निर्णय लिया कि दो मई को सभी संगठन एक साथ मिलकर मोजर बीयर गोलचक्कर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे। डीएम का एक ज्ञापन सौपेंगे कि यदि स्कूलों ने फीस को बढ़ी वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


निजी स्कूलों द्वारा बढ़ी फीस के विरोध में गोल्डन फेडरेशन के नेतृत्व में क्राइम फ्री, महिला उत्थान समिति एवं कई आरडब्ल्यूए समेत सामाजिक संगठनों ने मिलकर बैठक की। फेडरेशन अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने बताया कि सभी ने एकजुट होकर निर्णय लिया और स्कूलों के खिलाफ शांतिपूर्वक आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सके तहत स्कूलों की सोसायटियों एवं जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। अगर फिर भी बढ़ी फीस वापस नहीं ली जाती है तो प्राधिकरण से लीज डीड को निरस्त कराने की प्रक्रिया के लिए सीईओ से मिला जाएगा। इससे पहले दो मई को मोजर बीयर गोलचक्कर से डीएम को ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च किया जाएगा।

इसमें डीएम को चेतावनी दी जाएगी कि यदि स्कूलों ने मनमानी बंद नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बार सचिव एडवोकेट मनोज भाटी ने फेडरेशन और अभिभावकों को अपना समर्थन दिया है।


इस मौके पर एडवोकेट दीपक भाटी, रूपा गुप्ता, ओमप्रकाश गांधी, अमित पहलवान, आलोक सिंह, रेनू गोयल, अहलकार प्रधान, संदीप भाटी, महेश शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed