फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   after poor results awakened Education Department

पांच प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों पर गाज गिरना तय, खराब रिजल्ट के बाद जागा शिक्षा विभाग

Thu, 26 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 26 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
after poor results awakened Education Department

शून्य से पांच प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों पर कभी भी विभागीय गाज गिर सकती है। शिक्षा विभाग ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड से स्कूल वाइज परिणाम मांगा है। ताकि परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जा सके। दो से तीन में स्कूलों के रिजल्ट उपलब्ध होने की संभावना है।

विज्ञापन


अभी तक परिणाम की कॉपी नहीं आने की वजह से समीक्षा कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों से यह जानकारी मांगी थी, लेकिन किसी भी स्कूल ने विभाग के आदेश पर अमल नहीं किया। बता दें जिले का दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम क्रमश: 37 व 43.91 फीसदी रहा।
विज्ञापन


जो प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर था। जिला शिक्षा विभाग का रवैया शिथिल होने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अब अंदेशा है कि स्कूल खुलने के बाद ही समीक्षा व अन्य कार्रवाई से संबंधित कार्य हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड को ई मेल कर परीक्षा परिणाम की रिपोर्ट मांगी है। प्रिंसिपलों व टीचरों को मोटिवेट करने की जरूरत है। स्कूल वाइज परीक्षा परिणामों की समीक्षा होगी।-मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed