{"_id":"5728ab7b4f1c1b19235cceab","slug":"adventure-camp-will-dalhousie-manali-public-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडवेंचर कैंप में मनाली-डलहौजी जाएंगे सरकारी स्कूल के बच्चे ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एंडवेंचर कैंप में मनाली-डलहौजी जाएंगे सरकारी स्कूल के बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 04 May 2016 07:24 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जून की छुट्टियों में मनाली और डलहौजी जैसे पहाड़ी इलाकों में घूमने का लुत्फ उठाएंगे। बच्चों को इस समर एडवेंचर कैंप में भेजने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
कैंप में 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले कई स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। फरीदाबाद से 125 बच्चे समर कैंप में हिस्सा लेंगे। बता दें सरकारी स्कूल के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग 2011 से एडवेंचर कैंप का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
अब तक एडवेंचर कैंपों में जिले के 545 बच्चे भाग ले चुके है। इस बार विभाग ने प्रदेश भर से 2100 छात्रों को घुमाने का निर्णय लिया है। इनमें 125 बच्चे फरीदाबाद जिले से होंगे। कैंप में पांच बैच बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रति बैच को पांच दिन तक कैंप में रखा जाएगा। पहला बैच 2 से 6 जून तक होगा। दूसरा बैच 8 से 12 जून तक होगा। तीसरा बैच 14 से 18 जून तक चलेगा। चौथा बैच 20 से 24 जून तक चलेगा। पांचवां अंतिम बैच 26 से 30 जून तक चलेगा।
कैंप में पहाड़ पर चढ़ना, नदी पार करना, राइफल शूटिंग, बेसिक ऑफ माउंटेनिंग, ग्रुप डिस्कशन आदि गतिविधियां करवाई जाएंगी। कैंप में वह बच्चे भाग लेंगे, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट हासिल की है या कक्षा में प्रथम स्थान पाया है।
इसके साथ-साथ सांस्कृतिक और खेलकूद आदि गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे भी इस कैंप का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए पहले मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट दिखाना होगा। सभी शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। अगर कोई बच्चा पहले इस कैंप में भाग ले चुका है तो वह दोबारा से इस कैंप में नहीं जा सकता।