{"_id":"571388e34f1c1bbf2110fbe2","slug":"aadhar-is-mandatory-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए अनिवार्य है अाधार, बना मुश्किल की वजह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दाखिले के लिए अनिवार्य है अाधार, बना मुश्किल की वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
Updated Mon, 18 Apr 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया की राह में आधार कार्ड अड़चन बन रहा है। इस बार दाखिला प्रक्रिया में आधार की अनिवार्यता की हुई है। ऐसे में कई अभिभावक आधार बनवाने के लिए धक्के खा रहे हैं तो कई आधार पर छपे गलत नाम के चलते स्कूलों से वापस लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के दाखिले का स्टेटस ऑन लाइन करने के निर्देश दिए हुए हैं। इससे छात्रवृत्ति की राशि बैंकों से सीधे विद्यार्थियों के खाते में आएगी। जिसके लिए बैंकों में भी खाता खुलवाना जरूरी है। आधार कार्ड में नाम सही न होने से वहां भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में दाखिले के लिए आधार कार्ड जरूरी किया हुआ है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक आधार में बच्चे का नाम या पिता का नाम गलत होने पर दाखिला नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा एक और बड़ी समस्या सामने आ रही है, जिसके तहत स्कूल में पहले से रिकॉर्ड में जो नाम है वो आधार पर है ही नहीं। इससे बैंकों में खाते भी नहीं खुल रहे हैं।
विज्ञापन
राजकीय स्कूल बल्लभगढ़ के प्रधानाचार्य सुनील कुमार का कहना है कि आधार में आ रही गलती से परेशानी हो रही है। क्योंकि आधार कार्ड में नाम गलत होने के रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं।