फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16 thousand candidates will appear in civil service examination

जिले में 16 हजार परीक्षार्थी देंगे सिविल सेवा परीक्षा, पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Sun, 15 May 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
16 thousand candidates  will appear in civil service examination
बड़ी संख्या में छात्र देंगे परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा में गौतमबुद्धनगर जनपद में 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग ने जिला प्रशासन को परीक्षा की तैयारियां करने का निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि अप्रैल माह में आयोग ने 8910 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देने के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। जिस पर जिला प्रशासन ने 17 परीक्षा केंद्र बनाकर उनकी सूची आयोग को भेज दी थी। 
विज्ञापन


अब आयोग ने 7090 और अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने का आदेश दिया है। इन अभ्यर्थियों के लिए नॉलेज पार्क के कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर तीन सौ से लेकर एक हजार अभ्यर्थियों तक के बैठने की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्रों की सूची आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed