{"_id":"56f23fc64f1c1bac1ef14d24","slug":"10th-exam-conducted-peacefully-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सेंटरों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई 10वीं की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सभी सेंटरों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई 10वीं की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
परिक्षा देकर आती छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड के तहत मंगलवार को 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा सभी सेंटरों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने पेपर को बहुत आसान बताया।
विज्ञापन
पेपर अच्छा होने की खुशी परीक्षार्थियों के चेहरे पर उस वक्त नजर आई, जब सेंटर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने जमकर होली खेली। अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सेंटर के आसपास सजी दुकानों ने रंग, गुलाल खरीदा और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने भी पेपर को गत वर्ष से सरल बताया है।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक राजकुमार का कहना था कि परीक्षार्थियों ने समय से करीब 20 मिनट पहले पेपर हल कर लिया था।
एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा देकर लौटी पूनम, रशमी, स्नेहा, जतिन ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। पेपर से पहले काफी तनाव था, लेकिन पहले पांच मिनट पेपर को पढ़ने के बाद धीरे-धीरे सभी प्रश्न आसानी से हल हो गए।
पेपर में कोई भी प्रश्न बाहर से नहीं था। हालांकि कुछ बच्चों को समीकरण हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। एनआईटी-5 स्थित लड़कों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेंटर के बाहर भी विद्यार्थियों के चेहरे पर भी यही खुशी नजर आई, लेकिन पेपर को लेकर यहां छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही।
जहां कुछ के अनुसार पेपर में समीकरण थोड़े मुश्किल थे, तो कुछ छात्रों को उत्तर लिखने में थोड़ी परेशानी हुई। अधिकांश बच्चों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षार्थी आशुतोष, सागर, सोनू ने पेपर को औसत बताया।