{"_id":"5e09deef8ebc3e87fc6b8f1f","slug":"woolen-market-increases-after-cold-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठंड में गुलजार हुआ गर्म कपड़ों का बाजार, गरीबों के लिए सहारा बना सोमवार का 'हाट'","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ठंड में गुलजार हुआ गर्म कपड़ों का बाजार, गरीबों के लिए सहारा बना सोमवार का 'हाट'
Tue, 31 Dec 2019 12:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
ठंड में गुलजार हुआ गर्म कपड़ों का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
ठंड के तल्ख तेवरों के साथ ही गरम कपड़ों का बाजार भी गरम होने लगा है। सोमवार को लगने वाला बाजार गरीबों के लिए ठंड में सहारा बन गया। बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी को उमड़ पड़े। जिससे बाजार में काफी भीड़ बढ़ गई। यहां तक कि बाजार में जाम के हालत पैदा हो गए, लोगों को निकलना तक दूश्वार हो गया।
कंपकपाती ठंड को देखते हुए लोगों ने इससे बचने के इंतजाम में जुटे हुए हैं। बाजार से जमकर गरम कपड़ों की खरीद हो रही है। गरीबों के लिए शहर में लगने वाला सोमवार बाजार सहारा बन गया। बाजार में जगह जगह गरम वस्त्र विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए।
व्यापारी स्वेटर, जर्सी के अलावा गर्म कुर्ता, इनर, पजामी आदि की बिक्री कर रहे हैं। बाजार में 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में गरम वस्त्र बिक्री किए गए। जिससे लोगों ने इनकी जमकर खरीदारी की।

Trending Videos
ठंड के चलते सुबह के समय बाजार कुछ हलका रहा है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजार में भीड़ काफी बढ़ गई। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के भी लोग बढ़ी संख्या में बाजार में खरीदारी को उमड़ पड़े। जिससे बाजार में काफी भीड़ हो गई। सबसे अधिक भीड़ गरम वस्त्र विक्रेताओं के पास रही।
ऐसे विक्रेताओं को दिन भर फुरतसत नहीं मिली। बाजार में दोपहर 12 बजे से सांय चार बजे तक सबसे अधिक भीड़ रही। इस बीच बाजार में जाम के हालत रहे,
जिससे लोगों के काफी दिक्कत हो गई। लोगों को जाम से जूझकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
नो एंट्री का नहीं हुआ पालन
बाजार में नो एंट्री व्यवस्था भी फैल नजर आई। प्रतिबंधित वाहन बिना किसी रोक टोक के बाजार में घुसते रहे। भीड़ का दबाव और वाहनों के प्रवेश ने हालत काफी बिगाड़ दिए। बाजार से लगती गलियों तक में जाम की स्थिति देखी गई।