{"_id":"5dfb35568ebc3e87d012ff46","slug":"woolen-dress-of-laddu-gopal-market-vrindavan-cross-over-seven-carores-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशों तक धमक जमा रहीं वृंदावन की ऊनी पोशाक, दिसबंर में बाजार सात करोड़ पार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
विदेशों तक धमक जमा रहीं वृंदावन की ऊनी पोशाक, दिसबंर में बाजार सात करोड़ पार
Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ऊनी पोशाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी वृंदावन में ठिठुरनभरी सर्दी होने पर ठाकुरजी की ऊनी पोशाक का बाजार गर्मा गया है। नगर के बाजारों में जरी एवं जरदोजी की पोशाक स्थान अब ऊनी पोशाक ने ले लिया। देश के कोने कोने से और विदेश से भक्त वृंदावन में ऊनी पोशाक खरीदने के लिए आ रहे हैं। यह बाजार दिसंबर माह में करीब 7 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।
नगर का बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, बांकेबिहारी बाजार, शाहजी मार्केट, अठखम्भा बाजार, दुसायत,गोवर्धन गेट, लोई बाजार, रंगजी मार्केट, रमणरेती बाजार में करीब 300 दुकानें पोशाक एवं ठाकुरजी श्रृंगार की हैं। यहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता बड़ी संख्या में पोशाक का व्यापार चल रहा है।
वहीं कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूक्रेन, दुबई, श्रीलंका, नेपाल में भी वृंदावन से पोशाकें ऑन लाइन ऑर्डर होने पर भेजी जा रही हैं। तीर्थनगरी में गर्म होते ऊनी पोशाक के बाजार और कारोबार से नगर व आसपास के करीब 24 गावों घर घर में ऊनी पोशाक बनाने क कार्य किया जा रहा है। इस कारोबार से 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।

पोशाक व्यापारी दीपक गोयल ने बताया कि बाजार में 50 से 2000 रुपए तक ऊनी पोशाक बिक रही है। लड्डू गोपाल, राधाकृष्ण, गौर निताई, भगवान गणेश एवं अन्य देवी, देवताओं की पोशाक भी बाजार में उपलब्ध है। ऊनी पोशाक का बाजार सितंबर से जनवरी माह तक चलता है।