फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Wal-Mart says changes in FDI Policies, not loose Our Trust in India

एफडीआई नीतियों में बदलाव से नहीं हिला भारत को लेकर हमारा भरोसा: वालमार्ट

Wed, 20 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 20 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Wal-Mart says changes in FDI Policies, not loose Our Trust in India
वॉलमार्ट - फोटो : Glassdor

खुदरा क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट भारत में ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए एफडीआई नीति में किए गए हालिया बदलावों को लेकर " निराश " है। उसने आगे चलकर सहयोगात्मक नियामकीय प्रक्रिया की उम्मीद जताई है , जिससे विदेशी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा के लिए बराबरी का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


कंपनी ने कुछ ही समय पहले घरेलू ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर निवेश किया है। वॉलमार्ट ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों में बदलाव भारतीय बाजार को लेकर उसके भरोसे और उत्साह को नहीं हिला पाया है। साथ ही वह देश में ई-वाणिज्य क्षेत्र में अवसरों को लेकर सकारात्मक है। 
विज्ञापन


वॉलमार्ट इंक के अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक सी डगलस मैकमिलन ने विश्लेषकों को बताया कि भारत में, बाजार के आकार, खुदरा क्षेत्र में ई - वाणिज्य की कम पैठ और जिस गति से ई-वाणिज्य बाजार बढ़ रहा है, उसे देखते हुए ई-वाणिज्य अवसरों को लेकर हमारा रुख सकारात्मक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियामकीय बदलावों को लेकर मैकमिलन ने कहा कि भारत में नियमों में जो बदलाव हुए उनसे हम कुछ निराश जरूर हैं लेकिन यह हमारे भरोसे और उत्साह को हिला नहीं पाया है। भारतीय बाजार को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता लंबी अवधि के लिए है। यह कोई एक तिमाही या फिर एक साल के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में हम सरकार के साथ मिलकर ई-वाणिज्य उद्योग को बढ़ाने वाली नीतियों पर काम करने की उम्मीद करते हैं। यह नीतियां इस नए उद्योग और घरेलू निर्माताओं, किसानों और आपूर्तिकर्ताओं को समृद्ध करने में मदद करेगा।


उल्लेखनीय है कि सरकार ने विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नियमों को कड़े करते हुए अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को उन कंपनियों के उत्पाद बेचने से रोक लगाई थी, जिनमें उनकी हिस्सेदारी है। इसके अलावा और भी कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। ये नियम एक फरवरी से लागू हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed