फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Vodafone Must Change, Mobile Phone Giant Plans To Cut 11,000 Jobs coz of no growth in earnings

Vodafone: बुरे वक्त से गुजर रही वोडाफोन, अगले तीन साल में करेगी 11,000 कर्मचारियों की छंटनी

Tue, 16 May 2023 01:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 May 2023 01:35 PM IST
सार

सीईओ ने बताया कि कंपनी की कमाई पर गौर किया गया है। आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष में कंपनी की कमाई बहुत कम रहेगी या उसमें कोई वृद्धि नहीं दर्ज होगी। 
 

विज्ञापन
Vodafone Must Change, Mobile Phone Giant Plans To Cut 11,000 Jobs coz of no growth in earnings
Vodafone-Idea - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीकॉम दिग्गज कंपनी वोडाफोन अपने बुरे वक्त से गुजर रही है। इसलिए वह अगले 3 सालों में वैश्विक स्तर पर 11,000 नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। वोडाफोन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्गेरिटा डेला वैले ने जानकारी देते हुए कहा कि टेलीकॉम ग्रुप को सरल बनाने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। 

विज्ञापन

इस साल नहीं होगी कोई कमाई

सीईओ ने बताया कि कंपनी की कमाई पर गौर किया गया है। आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष में कंपनी की कमाई बहुत कम रहेगी या उसमें कोई वृद्धि नहीं दर्ज होगी। वहीं, वोडाफोन का सबसे बड़ा बाजार जर्मनी है और कंपनी वहां पर भी खराब प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन

ग्राहकों को अच्छी सुविधा देना लक्ष्य

मार्गेरिटा डेला वैले ने कहा कि हम नौकरियों में कटौती इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि हमें कोई विकास नहीं दिख रहा है। आने वाले समय में ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने के लिए हम ग्रुप को सरल बनाने की कोशिश करेगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी में भी नहीं हो रही कमाई

उन्होंने कंपनी की कमाई के बारे में भी बात की। बताया कि इस साल की पहली तिमाही में कंपनी ने जर्मनी में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। हालांकि, अफ्रीका में हैंडसेट की बिक्री बढ़ने से राजस्व में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

पहले भी कर चुकी है छंटनी

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में वोडाफोन ने इटली में 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। वहीं, जर्मनी में भी कंपनी लगभग 1,300 नौकरियों को खत्म करना चाह रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed