फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Vedanta Reported A Net Loss Of Rs 12521 Crore In The Fourth Quarter

कोरोना की मार : वेदांता को चौथी तिमाही में 12,521 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Sat, 06 Jun 2020 06:42 PM IST
Rohit Ojha बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 06 Jun 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Vedanta Reported A Net Loss Of Rs 12521 Crore In The Fourth Quarter
वेदांता प्लांट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विविध प्राकृतिक संसाधन क्षेत्रों में कारोबार करने वाली वेदांता को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 12,521 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। तेल एवं गैस, तांबा तथा लौह अयस्क कारोबार की संपत्तियों का मूल्य घटने से कंपनी को तिमाही के दौरान 17,132 करोड़ रुपये का अनुमान से अधिक नुकसान हुआ।

विज्ञापन


इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,615 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत आय घटकर 20,382 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 25,096 करोड़ रुपये रही थी। वेदांता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने बयान मे कहा, ‘कोविड-19 महामारी ने दुनिया और हमें पिछले साल की तीसरी तिमाही में प्रभावित किया है। इस कठिन समय में महत्तम परिचालन सुनिश्चित करते हुए हमने अपनी संपत्तियों और लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में तेल एवं गैस, तांबा तथा लौह अयस्क कारोबार में संपत्तियों का मूल्य घटने से हमें 17,132 करोड़ रुपये का आकस्मिक नुकसान हुआ है। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में आकस्मिक नुकसान 17,386 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसका राजस्व पिछली तिमाही की तुलना में आठ प्रतिशत घटकर 19,513 करोड़ रुपये पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मुख्य वजह जिंसों के कम दाम और कोविड-19 का प्रभाव है। कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसका ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन पूर्व आय सालाना आधार पर 23 प्रतिशत घट गई। इसके अलावा तिमाही के दौरान कंपनी की वित्त लागत 1,064 करोड़ रुपये रही। जो पिछली तिमाही की तुलना में 14 प्रतिशत तथा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत कम है। 31 मार्च, 2020 को कंपनी का सकल ऋण 59,187 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed