फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   The World Bank says that India can achieve seven percent economic growth through reforms after the covid19 crisis

सुधारों के जरिए 7 फीसदी विकास दर पा सकता है भारत : विश्व बैंक

Thu, 20 Aug 2020 07:06 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
The World Bank says that India can achieve seven percent economic growth through reforms after the covid19 crisis
world bank - फोटो : अमर उजाला

विश्व बैंक का कहना है कि कोविड-19 संकट के बाद भारत सुधारों के जरिए 7 फीसदी का विकास दर हासिल कर सकता है। इसके लिए उसे स्वास्थ्य, श्रम, भूमि, कौशल और वित्तीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधारों को लागू करना होगा।

विज्ञापन


इन सुधारों का उद्देश्य घरेलू अर्थव्यवस्था में उत्पादकता, निजी निवेश और निर्यात बढ़ाने वाला होना चाहिए। कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार आरबीआई के साथ मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन



भारत में विश्व बैंक के कंट्री प्रमुख जुनैद अहमद ने बुधवार को कहा, कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर अनिश्चितता और अवसर दोनों दिखाई दे रहे हैं। वैसे देश अनिश्चितताओं से निपटने में अधिक सक्षम हैं, जो बुनियादी ढांचा, श्रम एवं भूमि जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं और सुनिश्चित करते हैं कि उनकी राष्ट्रीय प्रणाली वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से जुड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देश किसी भी वैश्विक बदलाव का बेहतर लाभ उठा सकते हैं। इसलिए भारत को इन क्षेत्रों में निवेश पर जोर देना चाहिए। इससे महामारी के प्रभाव से निपटने और प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, भारत को सब्सिडी, कर्ज, गैर-कर राजस्व वसूली बढ़ाने, नए कर्ज के पुनर्भुगतान, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और फिनटेक की ओर ध्यान देना होगा।

महामारी को अवसरों में बदले भारत : शॉ
बायोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन एवं एमडी किरण मजूमदार शॉ का कहना है कि भारत इस महामारी को अवसरों में बदलने पर जोर दे। साथ ही अपने टैलेंट पूल को मजबूत बनाते हुए एक सेवा प्रदाता बनने की जगह वैश्विक नवोन्मेष मूल्य शृंखला का हिस्सा बनने की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, भारत के पास सूचना प्रौद्योगिकी, एनालिटिक्स, डाटा विज्ञान, इंजीनियरिंग और मेडिकल स्नातकों का मजबूत आधार है। इनका बेहतर इस्तेमाल करते हुए नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना होगा।

स्टार्टअप से पूरा होगा 50 खरब डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना : राय
इंटेल इंडिया की भारतीय प्रमुख निवरुति राय का कहना है कि भारत को 2025 तक 50 खरब डॉलर (5 ट्रिलियन डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनने के लिए स्टार्टअप, कौशल और नए कारोबार मॉडल पर जोर देना चाहिए।


भारत में कौशल श्रमबल की कमी नहीं है। इसका बेहतर इस्तेमाल कर क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा एनालिटिक्स, तकनीक मैन्युफैक्चरिंग के जरिए भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था आगे बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed