{"_id":"60173f446c6ed21d634011c6","slug":"the-first-phase-of-budget-session-will-end-in-rajya-sabha-on-february-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में 13 फरवरी को ही खत्म हो जाएगा बजट सत्र का पहला चरण","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
राज्यसभा में 13 फरवरी को ही खत्म हो जाएगा बजट सत्र का पहला चरण
Mon, 01 Feb 2021 05:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Feb 2021 05:07 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को ही खत्म हो जाएगा। पहले इसे 15 फरवरी तक चलना था। सूत्रों का कहना है कि सभापति एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, नायडू ने बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं से बजट सत्र के दौरान सदन के सुचारु और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने की अपील की। सभी दलों के नेताओं ने सदन में सभी बहसों और चर्चाओं में हिस्सा लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसमें यह भी फैसला लिया गया कि बजट सत्र का पहला चरण 15 फरवरी की जगह 13 फरवरी को ही स्थगित कर दिया जाए। 13 को शनिवार और 14 को रविवार है। दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू होगा। दोनों चरणों के बीच के समय में संसद की स्थायी समिति के लिए विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करना आसान होगा।
विज्ञापन
बैठक में कई मंत्री और विभिन्न दलों के 25 नेता शामिल हुए। कई दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और आम बजट पर चर्चा के लिए अधिक समय की मांग की।
इस पर नायडू ने संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को सभी संबंधित मुद्दों और कार्य सूची में पर फिर से काम करने को कहा। बैठक में छोटे दलों को भी चर्चा के लिए पर्याप्त वक्त देने का मुद्दा उठा। हालांकि सभापति ने कहा कि सभी मुद्दों पर बोलने के लिए करीब 20 ऐसे दलों को समान वक्त देना संभव नहीं है।