फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   TCS: 7.2% rise in profits due to increased demand for cloud

टीसीएस का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 7.2 प्रतिशत बढ़ा, कुल आय 42015 करोड़ रुपये

Fri, 08 Jan 2021 07:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, बेंगलुरु
एजेंसी, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
TCS: 7.2% rise in profits due to increased demand for cloud
टीसीएस - फोटो : SELF

देश की अग्रणी साॅपफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस यानी टीसीएस के मुनाफे में वर्ष 2020 की अंतिम तिमाही में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि कोरोना महामारी के दौरान कंपनी की क्लाउड सेवाओं की मांग में उछाल के कारण हुई। 

विज्ञापन


टीसीएस ने कहा कि कंपनी के राजस्व में बैंकिंग व वित्तीय उद्योगों का योगदान सर्वाधिक रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी के राजस्व में 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 166.55 अरब रुपये या 2.27 अरब डाॅलर रहा। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 87.01 अरब रुपये रहा। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्राॅफिट 81.18 अरब रुपये रहा था। 
विज्ञापन


टीसीएस के दिसंबर तिमाही के नतीजे के साथ देश के कंपनी जगत के वित्तीय नतीजों की शुरुआत हो गई है। अन्य क्षेत्रों की कंपनियों के नतीजे कैसे रहेंगे, यह तो कुछ दिनों में पता चल जाएगा, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी के कारण आईटी कंपनियों के नतीजे बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीएस की प्रतिस्पर्धी कंपनियां-इंफाोसिस व विप्रो भी बड़े कांट्रैक्ट प्राप्त कर रही हैं। चूंकि अधिकाधिक कंपनियां रिमोट वर्क को बढ़ावा दे रही हैं, इसलिए ये क्लाउड कंप्यूटिंग व साइबर सिक्युरिटी में निवेश बढ़ा रही हैं। 

कंपनी की आय 5.4 फीसदी बढ़ी
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की आय 5.4 प्रतिशत बढ़कर 42,015 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 39,854 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा कि यह नौ साल में दिसंबर तिमाही की सबसे मजबूत वृद्धि है।

टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा कि मूल बदलाव वाली सेवाओं तथा पुराने सौदों से मजबूत आय से हम दिसंबर तिमाही के दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक दर्ज कर सके।

नए साल से और भी उम्मीदें
गोपीनाथन ने कहा कि कंपनी नए साल में उम्मीदों के साथ प्रवेश कर रही है। बाजार की स्थिति पहले किसी समय की तुलना में अधिक मजबूत है। उन्होंने कहा कि हमारी ऑर्डर बुक तथा पाइपलाइन की मजबूती से टीसीएस का भरोसा मजबूत हुआ है।


टीसीएस के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) वी रामकृष्णन ने कहा कि कंपनी ने सभी खंडों में मजबूत वृद्धि दर्ज की। उन्होंने कहा कि इस तिमाही के दौरान कर्मचारियों को वेतनवृद्धि देने के बावजूद हमने पिछले पांच साल का सबसे ऊंचा परिचालन मार्जिन दर्ज किया है। टीसीएस ने छह रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। दिसंबर, 2020 के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 4.69 लाख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed