फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahotsav 2020 Digital Version Of Ramcharit Manas

सैलानियों को लुभा रहा रामचरित मानस का डिजिटल संस्करण, आकर्षण का केंद्र बनी बोलती रामायण

Thu, 27 Feb 2020 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 Feb 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahotsav 2020 Digital Version Of Ramcharit Manas
रामचरित मानस का डिजिटल संस्करण - फोटो : अमर उजाला

ताज महोत्सव में देश के कोने-कोने से आए शिल्पियों का हुनर ही नहीं, बोलती रामायण भी है जिसे सुनकर सैलानी बरबस खिंचे आ रहे हैं। संस्कृति के रंग बिखेर रहे मुक्ताकाशीय मंच के ठीक सामने राम चरित मानस की चौपाइयां गूंजती हैं। बोलती रामायण मानस का डिजिटल संस्करण है।

विज्ञापन


आगरा के लोग इससे पहले बोलती रामायण 2018 में आगरा कॉलेज में लगे साहित्य महोत्सव में सुन चुके हैं। यह रामायण एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसका आकार मोबाइल जैसा है। इसमें एक बटन दबाकर तुलसी रामायण के सातों कांड संगीतमय स्वर में सुने जा सकते हैं।
विज्ञापन


लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज अजय मूंधड़ा के स्वरों में तुलसी रामायण का अक्षरश: गायन इस डिवाइस में रिकार्डेड है। बाल कांड से उत्तर कांड तक की समस्त चौपाई और दोहे सम्पुट सहित उपलब्ध हैं। इसकी सहायता से अन्य काम करते-करते भी रामायण को समझा जा सकता है। बोलती रामायण बाजार में उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती कर रहे हैं प्रचार 
ताज महोत्सव में बोलती रामायण का प्रचार दंपती अभय और श्रीकांता माहेश्वरी कर रहे हैं। दोनों पेशे से कंपनी सेक्रेटरी हैं। 5 साल से इसका प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण रामचरित मानस के गायन की परिकल्पना श्री सीमेंट के चेयरमैन बेनुगोपाल बांगड़ ने की थी।


रामायण के साथ भगवत गीता भी
सरल हिंदी में रामायण का अनुवाद, श्रीमद्भागवत, श्री दुर्गासप्तशती भी बोलती रामायण में समाहित है। बोलती रामायण के साथ भगवत गीता का मूल पाठ भी सम्मिलित है एवं भक्ति मंत्र, धुन और आरतियां भी समाहित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed