{"_id":"6759164bca9e2cdbd50fbb14","slug":"share-market-opening-bell-sensex-rises-in-early-trade-nifty-up-too-rupee-dollar-know-all-about-it-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 24600 के पार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 24600 के पार
Wed, 11 Dec 2024 10:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:04 AM IST
सार
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.87 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.22 अंक की बढ़त के साथ 81,529.27 अंक पर पहुंचा। ऐसे ही निफ्टी 21.55 अंक चढ़कर 24,631.60 अंक पर पहुंचा। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.87 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 55.04 अंक या 0.04 फीसदी चढ़कर 81,565.09 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.40 अंक या 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 24,640.45 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,285.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, एशियन पेंट्स, मारुति, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन