फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   seventh pay commission, know how much your salary will increases after revision

47 लाख कर्मचारियों को तोहफा, जानिए किसकी कितनी बढ़ी सैलरी?

Thu, 29 Jun 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल/ विजय जैन
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल/ विजय जैन Updated Thu, 29 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
seventh pay commission, know how much your salary will increases after revision
7th pay commission
मोदी सरकार ने देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी मिलने से केंद्रीय कर्मचारियों के कई भत्तों में इजाफा हुआ। जानिए किसकी कितनी बढ़ी सैलरी......
विज्ञापन


कौन से भत्ते बढ़े और क्या है खास
पेंशनरों का मेडिकल भत्ता दोगुना हो गया है। कैबिनेट में पेंशनरों को मेडिकल भत्ते के रूप में 500 रुपये की जगह 1000 रुपये प्रतिमाह देना तय किया है।

सियाचिन भत्ता बढ़ा 
सियाचिन में तैनात जवानों को भत्ते के तौर पर हर महीने 14000 की जगह 30000 रुपये मिलेंगे। अधिकारियों कासियाचीन भत्ते  को को 21000 रुपये से बढ़ा कर 42500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
विज्ञापन


नर्सिंग भत्ता 4800 प्रतिमाह से बढ़ा कर 7200 रुपये प्रतिमाह करने फैसला किया है। विकलांगों की सौ फीसदी उपस्थिति से संबंधित भत्ते को 4500 से बढ़ा कर 6750 रुपये कर दिया गया है। ऑपरेशन थियेटर भत्ता को 360 रुपये प्रतिमाह से बढ़ा कर 540 रुपये, हॉस्पिटल पेशेंट केयर भत्ता को (2070 से 2100) को बढ़ा कर 4100-5300 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ अन्य सिफारिशें जो मंजूर की गईं

seventh pay commission, know how much your salary will increases after revision
1. चिल्ड्रेन एजुकेशन भत्ते को प्रति माह 1500 रुपये से बढ़ा कर 2250 रुपये (एक बच्चे के लिए) कर दिया गया है। यह अधिकतम दो बच्चे के लिए लागू है। 
2. विकलांग महिलाओं को को बच्चों की देखभाल के लिए जो भत्ता दिया जाता था उसे 1500 रुपये से बढ़ा कर 3000 रुपये कर दिया गया है। 
3. नागरिकों के लिए उच्च शिक्षा अलाउंस 2000 -10000 से बढ़ा कर 10000-30000 के  दायरे में लाया गया है। 

क्या थी वेतन आयोग की रिपोर्ट
मुख्य विवाद एचआरए को ले कर था। वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में तीन श्रेणियों एक्स, वाई और जेड केलिए शुरू में क्रमश: 28, 16 और 8 फीसदी तय करने का सुझाव दिया था। आयोग का सुझाव था कि डीए 50 फीसदी तक पहुंचने पर एचआरए की दर क्रमश: 27, 18 और 9 फीसदी और इसके बाद डीए के सौ फीसदी तक पहुंच जाने पर एचआरए की दर 30, 20 और 10 फीसदी हो। कर्मचारी यूनियन इस सिफारिश से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed