फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex zoomed: India ranks among the seven largest stock market countries in the world

झूमा सेंसेक्स: भारत विश्व के सात सबसे बड़े शेयर बाजार वाले देशों में शुमार

Mon, 08 Feb 2021 08:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 08 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Sensex zoomed: India ranks among the seven largest stock market countries in the world
शेयर बाजार में भारी तेजी - फोटो : Courtesy: iStock

भारत के शेयर बाजार ने सोमवार को नई बुलंदी पा ली। यह विश्व के सात सबसे बड़े शेयर बाजारों की सूची में शामिल हो गया। अब भारत का शेयर बाजार विश्व का सातवां बड़ा शेयर बाजार बन गया है। देश के शेयर बाजार में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 617.54 अंक की तेजी के साथ सोमवार को 51,348.77 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बजट के बाद से निवेशकों की संपत्ति में 16.70 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


एक फरवरी को पेश बजट के दिन से भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है। एक फरवरी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 16,70,154.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,02,82,798.08 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 5,063 अंक यानी 10.93 प्रतिशत मजबूत हुआ है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा 28 नवंबर, 2014 को पार किया था।
विज्ञापन

 

भारत तीन पायदान चढ़ा
भारत अब तीन पायदान चढ़कर विश्व के सात बड़े शेयर बाजार में शामिल हुआ है। उसने कनाडा को पछाड़कर यह मुकाम पाया है। भारतीय शेयर बाजार का बाजार पूंजीकरण 2.7 खरब डॉलर हो गया है। अब कनाडा, जर्मनी व सउदी अरब के शेयर बाजार भारत से पीछे हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस को पछाड़ सकता है भारत
विश्व के बड़े शेयर बाजारों में अभी फ्रांस छठे स्थान पर है। उसका बाजार पूंजीकरण 2.86 खरब डॉलर है। मौजूदा तेजी का वातावरण बना रहा तो बीएसई सेंसेक्स इसी साल उसे पछाड़ कर छठे स्थान पर आ सकता है। शीर्ष सात शेयर बाजारों में अब योरप के दो ही देश फ्रांस व यूके रह गए हैं। 


विदेश निवेशकों ने एक माह में लगाए 4 अरब डॉलर
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक जनवरी के बाद से 4 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। इसके साथ ही भारत ब्राजील के बाद सबसे उभरते शेयर बाजार वाला देश बन गया है। ब्राजील के बाजार में इस दौरान 4.5 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed