फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex top ten companies market capitalization decreased Reliance industries and hdfc bank are in more loss

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 1.38 लाख करोड़ रुपये घटा

Sun, 02 Aug 2020 11:05 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 02 Aug 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Sensex top ten companies market capitalization decreased Reliance industries and hdfc bank are in more loss
Sensex

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1,38,839.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.36 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

विज्ञापन



सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 50,239.78 करोड़ रुपये घटकर 13,10,323.21 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 46,374.63 करोड़ रुपये घटकर 5,67,877.74 करोड़ रुपये पर आ गया।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 22,631.74 करोड़ रुपये घटकर 2,24,659.85 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की 10,078.06 करोड़ रुपये घटकर 3,09,254.09 करोड़ रुपये रह गई। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 6,815.12 करोड़ रुपये घटकर 2,38,660.74 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 2,700.5 करोड़ रुपये घटकर 3,02,701.60 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रुख के उलट समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 47,054.91 करोड़ रुपये बढ़कर 8,56,463.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 18,591.83 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,554.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 3,481.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,70,600.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 740.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,19,931.93 करोड़ रुपये रहा।


शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का नाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed