फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 398 अंक टूटा, निफ्टी 24950 से नीचे

Wed, 11 Sep 2024 03:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 11 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 398 अंक टूटा, निफ्टी 24950 से नीचे

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : i-stock

विस्तार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 398.13 (0.48%) अंकों की गिरावट के साथ 81,523.16 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 122.65 (0.49%) अंक टूटकर 24,918.45 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव के बाद ऑटो, धातु और बैंकिंग शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। यह गिरावट अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े आने से पहले दर्ज की गई। इस दौरान, बीएसई पर सूचीबद्ध  कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.47 लाख करोड़ रुपये घटकर 461.02 लाख करोड़ रुपये रह गया। 
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, एसबीआई, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम और एलएंडटी में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। इनके शेयर 1.4% से 5.7% तक गिर गए। इसके विपरीत, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए। ऑटो शेयरों में 1.28% की गिरावट आई। टाटा मोटर्स 5.7% गिरकर निफ्टी50 और ऑटो इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूबीएस ने कमजोर वित्तीय स्थिति और उच्च मूल्यांकन का हवाला देते हुए अगले 12 महीनों में भारतीय ऑटोमेकर के शेयरों में 21% की गिरावट की आशंका जाहिर की है। वैश्विक मांग में नरमी की बढ़ती चिंताओं के बाद मंगलवार के कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड वायदा दिसंबर 2021 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जिसके बाद तेल और गैस उप-सूचकांक में लगभग 1.9% की गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed