फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty falls stock market News and Updates

Share Market Closing Bell: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों का लाखों करोड़ रुपये का नुकसान

Mon, 13 Jan 2025 03:42 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 03:42 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को शेयर बाजार 1000 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले कई दिनों से चली आ रही गिरावट के चलते निवेशकों का कई लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty falls stock market News and Updates
सेंसेक्स - फोटो : i stock

विस्तार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार अंत तक नहीं संभल सका। सोमवार को शेयर बाजार 1000 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछले कई दिनों से चली आ रही गिरावट के चलते निवेशकों का कई लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सोमवार को शेयर बाजार 1048.90 अंक गिरकर 76,330.01 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 345.55 अंक गिरकर 23,085.95 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन

 तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,048.90 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,330.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,129.19 अंक तक लुढ़क गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 345.55 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,085.95 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से जोमैटो, करीब सात प्रतिशत लुढ़क गया। इसके अलावा पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। इसका कारण अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े हैं, जिससे 2025 में प्रमुख ब्याज दर में कम कटौती की आशंका है। इससे डॉलर मजबूत हुआ, बॉन्ड प्रतिफल बढ़ा और उभरते बाजार कम आकर्षक हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,254.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इस महीने अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 22,194 करोड़ रुपये निकाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, उच्च मूल्यांकन के बीच हाल में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि में कमी और कंपनियों की कमाई हल्की होने से बाजार धारणा प्रभावित हुई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। जापान का बाजार अवकाश के कारण बंद था। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र में तेजी तथा त्योहारों के दौरान मांग से देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में बीते साल नवंबर में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रुपये में भारी गिरावट-
सोमवार को रुपया करीब दो साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 86.62  के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण रुपया में आज 58 पैसे की गिरावट देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 पर खुला और कारोबार के दौरान 1 पैसे की तेजी के साथ 86.11 पर बंद हुआ। अंत में यह 58 पैसे की भारी गिरावट के साथ 86.62 (अनंतिम) के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।  6 फरवरी, 2023 के बाद एक सत्र में यह सबसे बड़ी गिरावट थी, फरवरी में एक दिन में रुपये में 68 पैसे की गिरावट आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed