फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SEBI banned singer Sonu Nigam from selling land

पीएसीएल मामला : सेबी ने लगाई गायक सोनू निगम के जमीन बेचने पर रोक

Thu, 12 Mar 2020 12:55 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
SEBI banned singer Sonu Nigam from selling land
Sonu Nigam - फोटो : file photo

शेयर बाजार नियामक सेबी ने मशहूर गायक सोनू निगम पर संकट में फंसे पीएसीएल समूह की एक कंपनी से खरीदी गई कृषि भूमि को बेचने या किसी दूसरे के नाम स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी है। सोनू ने 53 एकड़ से ज्यादा जमीन का यह टुकड़ा महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 62 किलोमीटर दूर कराजात क्षेत्र में खरीदी थी, जिसमें उन्होंने एक फार्म हाउस बनाया हुआ है।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पीएसीएल समूह पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। समूह पर आरोप है कि उसने अवैध निवेश योजनाओं के जरिए 18 साल में निवेशकों से 60 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा धन जमा किया है। सेबी ने समूह द्वारा अपनी कोई भी संपत्ति स्थानांतरित करने या बेचने पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन


इसी प्रतिबंध के तहत सोनू को फार्म हाउस की जमीन बेचने या स्थानांतरित करने से रोका गया है। पीएसीएल की संपत्तियों को बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए गठित पीएसीएल समिति को अप्रैल 2018 में जन कल्याण ट्रस्ट ने इस भूमि के बारे में जानकारी दी थी। ट्रस्ट ने समिति को कराजात में 15 जनवरी 2018 को सोनू अगमकुमार निगम के नाम से कराई गई कृषि जमीन की रजिस्ट्री के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के अनुसार, संपत्ति पीएसीएल लिमिटेड की सहायक इकाई विटल सी मार्केटिंग लिमिटेड की है और जब संपत्ति सोनू ने खरीदी थी तो उसका भुगतान पीएसीएल को किया था। पीएसीएल ने मई 2018 में समिति के समक्ष कहा था कि विटल सी मार्केटिंग उसकी सहयोगी कंपनी है, जिसकी 99 फीसदी से अधिक शेयर पूंजी उसकी 21 सहयोगी कंपनियां नियंत्रित करती हैं।


इस पर समिति ने निर्देश दिया कि ये संपत्ति बाजार नियामक द्वारा कुर्क की जानी चाहिए। नियामक ने नौ मार्च के अपने आदेश में सोनू निगम पर इस जमीन को बेचने का प्रतिबंध लगाने के अलावा विटल सी मार्केटिंग को दो साल के भीतर उसकी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed