फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Retail inflation will exceed the target set in the new year 2021

नए साल 2021 में तय लक्ष्य से ज्यादा रहेगी खुदरा महंगाई

Mon, 21 Dec 2020 12:14 PM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Retail inflation will exceed the target set in the new year 2021
retail inflation

बेमौसम बारिश, आपूर्ति में बाधा, लॉकडाउन और अन्य चिंताओं से इस साल खुदरा महंगाई आरबीआई के तय लक्ष्य से ज्यादा रही और नए साल में भी यह झटका देगी। विशेषज्ञों का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई 6.3 फीसदी के आसपास बनी रहेगी।

विज्ञापन


बेमौसम बारिश, आपूर्ति में बाधा, लॉकडाउन और अन्य चिंताओं से इस साल महंगाई ने दिया झटका
विशेषज्ञों का कहना है कि अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार धीमी होने के बीच निकट अवधि में खुदरा महंगाई में तेजी रहने का अनुमान है। सालभर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी ने खुदरा महंगाई की दर को ऊपर बनाए रखा। मार्च में 5.91 फीसदी के स्तर को छोड़कर यह सालभर 6.58 से 7.61 फीसदी के दायरे में रही।
विज्ञापन


वहीं, आपूर्ति शृंखला से जुड़ी परेशानियों के बीच थोक कीमतों पर आधारित महंगाई मई में (-)3.37 फीसदी के निम्नतम स्तर और जनवरी में 3.1 फीसदी के उच्च स्तर पर रही। महामारी और लॉकडाउन के कारण चरमराई देश की अर्थव्यवस्था में फिर से सुधार के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं। हालांकि, 2020 में सरकार ने अप्रैल और मई के खुदरा महंगाई के आंकड़े भी जारी नहीं किए क्योंकि लॉकडाउन की वजह से अधिकारी सर्वेक्षण के लिए क्षेत्र में नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आलू, प्याज और टमाटर के लिए ढीली करनी पड़ी जेब
खुदरा महंगाई के उच्च स्तर पर रहने से लोगों को टमाटर, प्याज और आलू की खरीद के लिए जेब ढीली करनी पड़ी। हालांकि, इनकी कीमतों को लेकर चिंतित सरकार ने दो साल पहले ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ पहल की शुरुआत की है। इसका मकसद देशभर में वाजिब दाम पर आलू, प्याज और टमाटर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।


बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन प्रभावित होने और लॉकडाउन में आपूर्ति बाधित होने से भारतीय रसोइयों में इस्तेमाल होने वाली इन तीन प्रमुख सब्जियों की कीमत 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रही। आरबीआई के मुताबिक, खरीफ की बंपर पैदावार से अनाजों की कीमतों में कमी आ सकती है, लेकिन सर्दियों की सब्जियों और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम ऊंचे बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed