फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   reliance jio launch its dth service on 21 july, 4g feature phone at 500 rupees also to be unveiled

मुकेश अंबानी इस दिन दे सकते हैं फ्री Jio ब्रॉडबैंड- डीटीएच का तोहफा, 500 रुपये में लांच होगा 4जी फोन

Wed, 19 Jul 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 19 Jul 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
reliance jio launch its dth service on 21 july, 4g feature phone at 500 rupees also to be unveiled
मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दो दिन बाद जियो के ग्राहकों को कई और तोहफे दे सकते हैं। फ्री सिम देने के बाद देश भर के टेलिकॉम मार्केट में तगड़ी पैठ बनाने के बाद अंबानी का अगला कदम डीटीएच और ब्रॉडबैंड देने वाली कंपनियों पर भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन


इसके अलावा अंबानी 4जी टेक्नोलॉजी को आम आदमी की जेब में किफायत तरीके से पहुंचाने के लिए फीचर फोन लाने की घोषणा भी कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंबानी और क्या-क्या नई घोषणाएं कर सकते हैं---
विज्ञापन


सस्ते डाटा प्लान
जियो के लांच के वक्त 6 महीने तक फ्री इंटरनेट सर्विस देने के बाद अंबानी इस साल सस्ता डाटा प्लान लांच करने की घोषणा कर सकते हैं। यह प्लान 350 रुपये से भी कम का हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी पहले से चल रहे फ्री डाटा और कॉलिंग जैसी सर्विस को खत्म करने की घोषणा कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेक्स बना रहा है सबसे सस्ता 4जी फीचर फोन
अंबानी जियो के सबसे सस्ते 4जी फीचर फोन की भी घोषणा कर सकते हैं। इस फोन की कीमत 500 रुपये के आसपास हो सकती है। मोबाइल कंपनी इंटेक्स इस फोन का निर्माण कर रही है। हालांकि फोन को बनाने की लागत ही 1500 रुपये के करीब आ रही है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा और टॉर्च की सुविधा होगी। 

तीन महीने के लिए मिलेगा मुफ्त 100 जीबी ब्रॉडबैंड डाटा
अंबानी इस एजीएम में अपने डीटीएच और ब्रॉडबैंड सर्विस को लांच करने की घोषणा भी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक जियो फिलहाल अपने फाइबर ब्रॉडबैंड की फ्री टेस्टिंग मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वडोदरा में चल रही है।


इन शहरों में यह 6 महीने के लिए फ्री है। इस ब्रॉडबैंड से टीवी चैनल भी चल सकेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। हालांकि यूजर को इंस्टालेशन के वक्त 4500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी इसके बाद 500 रुपये में 600 जीबी डाटा देगा। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी, जितनी फिलहाल किसी कंपनी की ब्रॉडबैंड स्पीड नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed