फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   reliance jio prime offer will be extended to next month, says report

नहीं लिया है जियो प्राइम ऑफर, तो यह खबर कर देगी खुश

Mon, 27 Mar 2017 12:33 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Mon, 27 Mar 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
reliance jio prime offer will be extended to next month, says report
जियो

अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और प्राइम ऑफर अभी तक नहीं लिया है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। टेलिकॉम एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने प्राइम ऑफर की अवधि को अगले महीने तक बढ़ा सकती है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, रिलांयस जियो अपने इस ऑफर के लिए अभी बहुत कम लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसकी वजह से कंपनी को अपना टारगेट पूरा करने में परेशानी आ रही है। 

विज्ञापन


केवल 2.70 करोड़ ग्राहकों ने लिया है ऑफर

सूत्रों के मुताबिक, 1 मार्च को लांच हुए इस ऑफर के तहत अभी केवल 2.70 करोड़ ग्राहकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। कंपनी ने जो टारगेट तय किया था वो करीब 5 करोड़ का था। इससे जाहिर होता है कि अभी केवल 50 फीसदी लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि ऑफर की अवधि बढ़ने पर ज्यादा से ज्यादा लोग जियो से आगे के लिए भी जुड़े रहेंगे। 

विज्ञापन

82 फीसदी लोग खुश हैं जियो की सर्विस से

reliance jio prime offer will be extended to next month, says report

बैंक ऑफ अमेरिका-मैरिल लिंच की तरफ से किए गए एक सर्वे के अनुसार, 82 फीसदी लोगों ने जियो की सर्विस से खुशी जाहिर की है। इन लोगों ने कहा है कि वो जियो से आगे भी जुड़े रहेंगे क्योंकि यह फ्री में कॉल और डाटा सर्विस दे रही है। कंपनी ने यह सर्वे ऑनलाइन किया था और इसमें 1000 लोगों ने भाग लिया था। 

जियो ने जोड़े हैं 10 करोड़ ग्राहक

रिलायंस जियो ने अब तक 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़े हैं। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खुद इस बात की घोषणा की थी। 31 मार्च के बाद जो लोग जियो से जु़ड़े रहना चाहते हैं उनको 99 रुपये का रजिस्ट्रेशन और 303 रुपये का मासिक खर्चा आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed