फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance Industries Hits Rs.12 Lakh Crore Market Cap On Monday

रिलायंस का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये के पार, शेयर में रिकॉर्ड तेजी  

Mon, 06 Jul 2020 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jul 2020 08:29 PM IST
सार

बाजार बंद होने पर रिलायंस का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 12 लाख 16 हजार करोड़ यानी 163.1 बिलियन डॉलर आंका गया। इस कुल बाजार पूंजीकरण में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामान्य शेयरों का बाजार पूंजीकरण करीब 11 लाख 76 हजार करोड़ रहा और उसके आंशिक भुगतान शेयरों का बाजार पूंजीकरण करीब 44,442 करोड़ रुपये आंका गया। 

विज्ञापन
Reliance Industries Hits Rs.12 Lakh Crore Market Cap On Monday
रिलायंस इंडस्ट्रीज - फोटो : social media

विस्तार

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप सोमवार को 12 लाख करोड़ का स्तर पार कर गया। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस के शेयरों ने अपने लाइफटाइम उच्च 1858 रुपये के स्तर को छुआ। 

विज्ञापन

बाजार बंद होने पर रिलायंस का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 12 लाख 16 हजार करोड़ यानी 163.1 बिलियन डॉलर आंका गया। इस कुल बाजार पूंजीकरण में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामान्य शेयरों का बाजार पूंजीकरण करीब 11 लाख 76 हजार करोड़ रहा और उसके आंशिक भुगतान शेयरों का बाजार पूंजीकरण करीब 44,442 करोड़ रुपये आंका गया। 
विज्ञापन

रिलायंस का आंशिक भुगतान वाला शेयर भी सोमवार को अपने उच्चतम स्तर पर कामकाज कर रहा था। शेयर 896 रुपये के भाव पर खुला और इसने 958.70 रुपये के उच्चतम स्तर को छुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कल के भाव के मुकाबले आज रिलायंस का आंशिक भुगतान शेयर 8.12 फीसदी चढ़कर 952.90 रुपये पर बंद हुआ। 

12 लाख करोड़ की मार्केट कैप का आंकड़ा आजतक देश में कोई भी कंपनी नही छू सकी है। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस के 2 करोड़ 16 लाख से अधिक शेयरों की खरीद फरोख्त हुई। शेयर कल के भाव से 3.75 फीसदी ऊपर 1855 रु पर बंद हुआ। 

कंपनी ने 19 जून को लक्ष्य से पहले पूरी तरह कर्जमुक्त होने की घोषणा की थी। उसी दिन कंपनी का बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया था। उसके बाद मात्र 11 कारोबारी सत्रों में कंपनी का बाजार पूंजीकर 11 से 12 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। ब्रोकरेज हाउस भी रिलायंस के शेयर को लेकर बुलिश बने हुए हैं। एंजेल ब्रोकिंग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक्युमुलेट रेटिंग दी है और इसके लिए 1937 रुपये का टारगेट प्राइज तय किया है।

रिलायंस जियो ने अपना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट गुरुवार को लॉन्च किया था। वहीं रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स में शुक्रवार को 12वें विदेशी निवेश की घोषणा हुई थी। मशहूर कम्प्यूटर चिप निर्माता इंटेल के जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश की घोषणा के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में खासी तेजी देखने को मिली। 

पिछले दो माह में जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी बेचकर रिलायंस समूह ने करीब 1.17 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने राइट्स इश्यू भी ओवर सब्सक्राइब हुआ था और इसके तहत कंपनी ने 53,124.20 करोड़ रुपये मार्केट से इकट्ठा किए थे। कंपनी डिजिटल बिजनेस एवं जियोमार्ट के विस्तार और कर्ज में कमी लाने के लिए इस राशि का इस्तेमाल करना चाहती है।
 
बाजार बंद होने पर रिलायंस का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 12 लाख 16 हजार करोड़ यानी 163.1 बिलियन डॉलर आंका गया। इस कुल बाजार पूंजीकरण में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामान्य शेयरों का बाजार पूंजीकरण करीब 11 लाख 76 हजार करोड़ रहा और उसके आंशिक भुगतान शेयरों का बाजार पूंजीकरण करीब 44,442 करोड़ रुपये आंका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed