फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Recommendation of imposition of anti dumping duty on tire imports from Thailand

कोरोना: घरेलू उद्योग बचाने के लिए बड़ा फैसला, टायर आयात पर लगेगा डंपिंग रोधी शुल्क

Mon, 30 Nov 2020 09:44 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 30 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of imposition of anti dumping duty on tire imports from Thailand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

वाणिज्य मंत्रालय ने थाईलैंड से आयातित कुछ विशेष प्रकार के टायरों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक यह सिफारिश पांच साल के लिए थाईलैंड से आयात किए जाने वाले टायर को लेकर की गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी खोजबीन के बाद थाईलैंड से आयातित बस और लॉरी के रबर टायर, बिना ट्यूब वाले टायर इत्यादि पर 527.08 डॉलर प्रति टन का डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन



बता दें कि डंपिंग शुल्क लगाने के मामले में डीजीटीआर अपनी जांच के बाद शुल्क लगाने की अनुशंसा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से करता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय इस पर अंतिम निर्णय के लिए सिफारिशों को वित्त मंत्रालय के पास भेज देता है। अंत में वित्त मंत्रालय ही डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का निर्णय करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed