फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI ready to put 12 thousand crore to increse cash in economy

आरबीआई नकदी बढ़ाने को अर्थव्यवस्था में डालेगा 12,000 करोड़ रुपये

Wed, 14 Nov 2018 05:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
RBI ready to put 12 thousand crore to increse cash in economy
rbi
तरलता की समस्या से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 15 नवंबर को सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के जरिये अर्थव्यवस्था में 12,000 करोड़ रुपये देगा। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक प्रणाली में नकदी की स्थिति के आकलन और उसकी स्थायी जरूरत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने कहा है कि खुला बाजार परिचालन के तहत आरबीआई ने प्रतिभूति खरीदने का फैसला लिया है। आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों की ओर से भुगतान में बार-बार चूक होने के कारण इस धन से पूंजी की स्थिति सुधरेगी। पात्र भागीदारों को रिजर्व बैंक के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) सिस्टम पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपना प्रस्ताव 15 नवंबर तक भेजना होगा।
विज्ञापन


इसका परिणाम भी उसी दिन घोषित किया जाएगा। उसके अगले दिन सफल भागीदारों को भुगतान किया जाएगा। आरबीआई ने इससे पहले कहा था कि 2018-19 की दूसरी छमाही में भी आर्थिक प्रणाली में तरलता की कमी रहेगी। इसलिए इस हालात को ठीक करने के लिए अस्थायी और टिकाऊ दोनों तरह के प्रबंध करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed