फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Rate of 28% will be maintained for all cinema tickets above Rs. 100, Says FM Arun Jaitley

GST: अचार और स्कूल बैग समेत 66 चीजें हो जाएंगी सस्ती

Mon, 12 Jun 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by श्रवण शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
Rate of 28% will be maintained for all cinema tickets above Rs. 100, Says FM Arun Jaitley
अरुण जेटली - फोटो : ANI
राजधानी नई दिल्ली में वित्तमंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में जीएसटी की दरों पर चर्चा हुई और कई सामानों की जीएसटी दरों में संशोधन भी किया गया। जीएसटी की इस बैठक में करीब 133 सामानों की जीएसटी दरों को लेकर सुझाव भी मिले थे।
विज्ञापन


जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 66 सामानों पर जीएसटी में टैक्स घटा दिया गया है। इस बैठक में 133 सामानों की जीएसटी दरों पर चर्चा हुई, जिसमें से 66 सामानों पर महत्वपूर्ण निर्णय के तौर पर उनकी टैक्स दरें घटाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद साफ कहा कि सिनेमा के टिकटों पर 28% की दर से जीएसटी लगेगा। बशर्ते वो टिकट 100 रुपए के ऊपर के दाम के हों। वित्तमंत्री ने साफ किया कि 100 रुपए से कम के सिनेमा टिकटों पर 18 फीसदी की दर से ही जीएसटी लगेगा।
कुछ चुनिंदा सामानों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनकी जीएसटी दरों में बदलाव किया गया है
 
सामान पुरानी दर नई संशोधित दर
अगरबत्ती 12% 05%
इंसुलिन 12% 05%
प्लास्टिक के सामान 28% 18%
स्कूल बैग 28% 18%
एक्सरसाइज बुक्स 18% 12%
ट्रैक्टर के पार्ट्स 28% 18%
कंप्यूटर प्रिंटर 28% 18%
पैकेज्ड फूड 18% 12%
अचार 18% 12%

इस दौरान वित्तमंत्री अरुण जेटली से जब सैनिटरी नैपकिन पर ऊंचे जीएसटी दर पर सवाल पूछा गया कि अभी इसपर चर्चा होनी बाती है। अभी तक सैनिटरी नैपकिन पर पहले से तय दरों के मुताबिक ही टैक्स लगेगा। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इंसुलिन पर जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, स्कूल बैग पर जीएसटी की दरें भी घटाई गई हैं। स्कूल बैग्स पर जीएसटी की दरें 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जानकारी दी कि अगले रविवार फिर से तय समय के मुताबिक तय जगह पर 11.30 बजे से बैठक होगी, जिसमें बाकी मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed