फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Rapid decline in sugar production

चीनी उत्पादन 35 फीसदी घटकर 45.8 लाख टन

Wed, 18 Dec 2019 10:10 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Dec 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Rapid decline in sugar production
चीनी

महाराष्ट्र और कर्नाटन में उत्पादन में तेज गिरावट से देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष (अक्तूबर-सितंबर) में 35 फीसदी घटकर 45.8 लाख टन पर आ गया। 2018-19 की समान अवधि में चीनी उत्पादन 70.5 लाख टन था।

विज्ञापन


निजी चीनी मिलों के शीर्ष संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने बुधवार को बताया कि 15 दिसंबर, 2019 तक 406 चीनी मिलों में गन्ने की पेराई चल रही है, जबकि 15 दिसंबर, 2018 तक 473 मिलें पेराई कर रही थीं।
विज्ञापन


देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में मिलों ने 15 दिसंबर तक 21.2 लाख टन चीनी उत्पादन किया है, जो एक साल पहले 18.9 लाख टन था। हालांकि, दूसरे बड़े उत्पादन राज्य महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में तेज गिरावट आई है, जहां चीनी मिलें 15 दिसंबर तक 7.66 लाख टन चीनी का ही उत्पादन कर सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर, 2018 तक यह आंकड़ा 29 लाख टन था। तीसरे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक में 15 दिसंबर तक उत्पादन 13.9 लाख टन से घटकर 10.6 लाख टन रह गया। इस्मा के मुताबिक, महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम है। इसका कारण दोनों राज्यों में मिलों का देर से काम शुरू करना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed