फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railways to spend 6 thousand crore in six months to change old track

दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुरानी पटरियों को बदलेगा रेलवे, खर्च करेगा 6 हजार करोड़ रुपये

Mon, 16 Oct 2017 10:50 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 16 Oct 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
railways to spend 6 thousand crore in six months to change old track
- फोटो : amar ujala

पटरियों के टूटने से होने वाली रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल मंत्रालय अगले छह महीने में 6 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। इसमें रेलवे पटरियों के अलावा उनके बोल्ट और क्लिप को पूरी तरह से बदला जाएगा। पहले उन पटरियों को बदला जाएगा, जो बहुत ही पुरानी हो गई हैं और जिनका बदलना जरूरी है। 

विज्ञापन


बिजी रूट पर बदली जाएगी पटरियां
रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा दिए गए आदेश के बाद सबसे पहले उन पटरियों को बदला जाएगा, जो बिजी रूट पर हैं। इस वित्त वर्ष में 3600 किलोमीटर के ट्रैक को बदला जाएगा। इससे पहले रेलवे प्रति वर्ष 2000 किलोमीटर का ट्रैक बदलता था। 
विज्ञापन


पढ़ें- पीयूष गोयल बोले- परेशानियां 1-2 साल पुरानी नहीं, विरासत में मिलीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल कंपनियों से मंगाई गई बिड
रेल मंत्रालय ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के अलावा ग्लोबल कंपनियों से भी बिड मंगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सेल अभी तक रेलवे की 85 फीसदी पटरियों की डिमांड को पूरा करता है। 

जोनल मैनेजर को दिए गए आदेश
रेल मंत्रालय ने देश भर के सभी जोनल मैनेजर को आदेश दिया है कि पटरियों को बदलने के लिए जब भी जरूरी हो, तो तत्काल ब्लॉक दिया जाए। अभी तक प्रत्येक रेलवे जोन में केवल 50 फीसदी ब्लॉक इस तरह के कार्य के लिए दिया जाता है। अब पिछले महीने से इसमें 65 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। 


पुरानी पटरियों से हर साल हो रहे थे 115 हादसे
पिछले तीन साल से लगातार 115 से ज्यादा हादसे पुरानी पटरियों के कारण हो रहे थे। गोयल ने रेलवे बोर्ड को आदेश दिया है कि वो इसके लिए ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी करे, ताकि ट्रैक और सिग्नल का आसानी से मेंटिनेंस किया जा सके।

देश के व्यस्तम रूटों में शुमार दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, क्योंकि इन पर हर 10 मिनट में एक ट्रेन गुजरती है, जिससे इंजिनियर्स को पटरियों का रखरखाव करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed