फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railways new rule will going to benefit tatkal ticket holders

तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर नहीं डूबेगा पूरा पैसा, आरएसी टिकट भी होगा कन्फर्म

Tue, 21 Mar 2017 05:41 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 21 Mar 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
railways new rule will going to benefit tatkal ticket holders
रेलवे का तत्काल टिकट कराने वालों के यह खबर काफी खुश कर देगी। अभी तक तत्काल टिकट कराने वालों को कैंसिल कराने के बाद रिफंड नहीं मिलता था। लेकिन अब रेलवे ने अपने इस नियम में थोड़ा सा बदलाव कर दिया है। हालांकि इसका फायदा 1 जुलाई के बाद बुक हुए टिकट पर ही मिलेगा। 
विज्ञापन


मिलेगा 50 फीसदी रिफंड

अब यात्रियों को तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। इसके लिए रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। हालांकि कंफर्म टिकट को चार्ट बनने के बाद कैंसिल कराने पर रिफंड नहीं मिलेगा। इससे उन यात्रियों को फायदा मिलेगा जो रेल से यात्रा के लिए तत्काल टिकट बुक कराते थे। 
विज्ञापन

RAC टिकट भी होगा कंफर्म

railways new rule will going to benefit tatkal ticket holders

रेलवे ने इसके अलावा अपने एक और नियम में बदलाव किया है जिसमें अब से आरएसी टिकट मिलने वालों को भी चार्ट बनने पर कंफर्म टिकट मिलेगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले शताब्दी, राजधानी और उन एक्सप्रेस ट्रेनों में की जाएगी, जिनमें जेनरेटर कोच लगता है। इन ट्रेनों में से जेनरेटर कोच को हटाकर के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।   

क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेंगे टिकट

अभी टिकट पर जो प्रिंट होता है, उस पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में यात्रा की डिटेल्स होती हैं। अब यह डिटेल्स यात्रियों को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा उनकी मातृभाषा में भी मिलेगा।

रेलवे प्रीमियम ट्रेनों में जारी डायनेमिक फेयर प्राइस का भी अध्ययन कर रहा है। इसको रेलवे जल्द ही बंद कर सकता है, क्योंकि टिकट की बुकिंग में काफी कमी आई गई। रेलवे बोर्ड को इस तरह का प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर विचार होना बाकी है। 

चलेगी सुविधा ट्रेन

इसके लिए रेलवे 1 जुलाई से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के तर्ज पर सुविधा ट्रेन चलाने जा रहा है, जिसके बाद प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 

इन सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी किराए की वापसी होगी। इसके अलावा एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए, स्लीपर पर 60 रुपए प्रति यात्री कटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed