फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now all trains will run 160 kms. At speed

अब सभी ट्रेनें दौड़ेंगी 160 किमी. रफ्तार से

Tue, 21 Mar 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
Now all trains will run 160 kms. At speed
file photo - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन गतिमान की सवारी न कर पाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में फरीदाबाद सेक्शन से गुजरने वाली सभी सुपरफास्ट गाड़ियां गतिमान की रफ्तार से ही दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए ट्रैक को ठीक किया जा रहा है।

विज्ञापन


अर्थात कम किराए में यात्री गतिमान जैसी ट्रेन की रफ्तार का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए ट्रैक के कर्व(पटरियों का घुमाव) को ठीक किया जा रहा है। साथ ही प्लेटफार्म को भी छोटा किया जा रहा है। फिलहाल अभी फरीदाबाद सेक्शन में  गतिमान को छोड़ अन्य ट्रेनों की रफ्तार 120 किमी. प्रतिदिन घंटे निर्धारित है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार देशभर की सभी ट्रेनों की रफ्तार में सुधार लाने का प्रयास कर रही है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी इसकी कई बार घोषणा कर चुके हैं। इस सेक्शन में निजामुद्दीन से चलकर आगरा कैंट जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस अब तक देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के लिए नई दिल्ली-आगरा रूट सबसे व्यस्ततम रूट माना जाता है। नई दिल्ली फरीदाबाद- पलवल होते हुए आगरा तक करीब 350 ट्रेनों का परिचालन होता है। अब इस रूट पर दौड़ने वाली सभी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पिछले दिनों ट्रायल भी हो चुका है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बड़कल ओवरब्रिज से लेकर ओल्ड फरीदाबाद के प्लेटफार्म संख्या दो तक रेलवे ट्रैक में अधिक कर्व है जिसके चलते यहां से गुजरने वाली राजधानी, शताब्दी जैसे ट्रेनों को अधिकतम 120 किलो मीटर प्रति घंटा की स्पीड से ही गुजारा जाता है।

रेलवे मुख्यालय के आदेश पर दौड़ने वाली सभी राजधानी, शताब्दी ट्रेनों को 160 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद ट्रैक के घुमाव को सीधा किया जा रहा है।


साथ ही प्लेटफार्म अप लाइन को भी एक साइड से छोटा किया जा रहा है। ट्रैक निरीक्षक जेएन मीना का कहना है कि कर्व में चार तरह की गोलाई है। इसी कारण राजधानी सहित अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों को 120 की गति से दौड़ाया जाता है।

ट्रैक को सीधा करने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सभी सुपरफास्ट ट्रेनें गतिमान की रफ्तार से दौड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed