फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   sale of flats rises in major cities by nine percent

नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 9 फीसदी बढ़ी : प्रॉपइक्विटी

Fri, 12 Oct 2018 10:29 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
sale of flats rises in major cities by nine percent

देश के नौ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर की अवधि में मकानों की बिक्री छह फीसदी वृद्धि के साथ 51,142 इकाई रही। बिक्री में यह बढ़ोतरी नोटबंदी के बाद मांग में आई तेजी, रियल एस्टेट के लिए नया कानून तथा रियल एस्टेट बाजार पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के असर से हुई है। प्रॉपइक्विटी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रियल एस्टेट के आंकड़ों का शोध व विश्लेषण करने वाली कंपनी प्रॉपइक्विटी ने नौ शहरों गुड़गांव, नोएडा, मुंबई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, बंगलूरू, ठाणे तथा चेन्नई के आंकड़ों का विश्लेषण किया। 
विज्ञापन


कैलेंडर साल 2018 की तीसरी तिमाही में नए मकानों की लांचिंग 12 फीसदी की वृद्धि के साथ 32,870 इकाई रही।
प्रॉपइक्विटी के संस्थापक तथा प्रबंध निदेशक (एमडी) समीर जसूजा ने कहा कि बीते एक साल में मकानों की कीमतों में सुधार हुआ है और रियल एस्टेट बाजार का कुछ हद तक फिर से पटरी पर आना शुरू हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में मकानों की मांग को बढ़ावा देने के लिए डेवलपर छूट, वित्तीय योजनाएं तथा तोहफे बांटेंगे।  
बाजार पिछली कुछ तिमाहियों से लगातार उबर रहा है, क्योंकि प्राथमिक बाजार में काफी संख्या में तैयार मकान उपलब्ध हैं, जिससे बाजार धीरे-धीरे खरीदार के बाजार (बायर्स मार्केट) में तब्दील हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed