फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   Budget 2019 Expectations: Real Estate sector expectation from budget 2019

बजट 2019: रियल एस्टेट की उम्मीदें, खरीदारों को प्रोत्साहन देने से लौटेगी अर्थव्यवस्था में तेजी

Thu, 04 Jul 2019 03:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 04 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 Expectations: Real Estate sector expectation from budget 2019
फाइल फोटो

पांच जुलाई को पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती हैं। ऐसे में आम लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। रियल एस्टेट सेक्टर भी अगामी बजट से कई प्रोत्साहन पाने की उम्मीद कर रहा है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए रियल एस्टेट सेक्टर के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करने की पूरी कोशिश करेगी। अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप के सीएमडी राकेश यादव का कहना है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग सात फीसदी और रोजगार में करीब 14 फीसदी का योगदान देने वाले इस सेक्टर को इस बजट से काफी कुछ मिल सकता है। अगर सरकार घर खरीदारों को प्रोत्साहन देती है तो निश्चित तौर पर यह कदम अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज करने वाला होगा।  

विज्ञापन

फंड की कमी दूर करने की जरूरत 

रियल एस्टेट सेक्टर इस समय फंड की कमी से जूझ रहा है। टॉप सात शहरों में रियल एस्टेट के कई प्रोजेक्ट्स अटके पड़े हैं। उन्हें पूरा करने के लिए तरलता (लिक्विडिटी) की जरूरत है। सरकार को बजट में इस मुद्दे का हल निकालने के लिए कदम उठाने होंगे। पूंजी तरलता की कमी कंपनियों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है और वित्तीय क्षति को और बढ़ा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए फंड मिले 

सरकार ने सभी के लिए 2022 तक आवास देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जरूरी है कि किफायती आवास परियोजनाओं (अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट) के लिए जमीन खरीदने की इच्छा रखने वाले डेवलपर्स को सरकार कम ब्याज पर फंड और जमीन उपलब्ध कराए। इसके साथ ही नेशनल रेंटल हाउसिंग पॉलिसी को तय किया जाए। इसके अलावा, कारोबार करना आसान बनाने के लिए सभी तरह की अनुमति एक ही जगह पर और बेहतर की जाए। इससे प्रोजेक्ट लागत में कमी आएगी और प्रोजेक्ट का काम जल्द पूरा करना आसान हो जाएगा। 

घर खरीदारों को अतिरिक्त टैक्स छूट का तोहफा

फरवरी में जब अंतरिम बजट पेश किया गया था तो आम लोगों को काफी फायदा दिया गया था। आयकर स्लैब में कमी, हाउसिंग लोन में बड़ी राहत दी थी। लेकिन वह काफी नहीं था। अगर सरकार आयकर कानून की धारा 80सी के तहत आवास ऋण के मूल की वापसी पर अलग से डेढ़ लाख रुपये तक की कर छूट दे तो इससे घर खरीदारों को बड़ी बचत होगी। इसके साथ ही पहली दफा घर खरीदने वाले को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मिलने वाली छूट की सीमा को बढ़ाने की जरूरत है। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। 


 

बजट 2019: किसान क्रेडिट कार्ड पर मिल सकता है ब्याज मुक्त लोन, बजट में हो सकती है घोषणा

निवेशकों को भी मिले रियायत 

भारत में रियल एस्टेट सेक्टर में विदेशी निवेशकों को अधिक से अधिक आकर्षित करने की जरूरत है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करने की जरूरत है जहां निवेशकों को प्रोत्साहन मिले, जिससे अधिक से अधिक विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। इसके लिए नियम को सरल बनाने की जरूरत है। इसके लिए रियल एस्टेट को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का दर्जा देने की की जरूरत है। इससे पूरे सेक्टर की हालत को बदल सकती है, क्योंकि इससे कम दरों पर फंड्स प्राप्त करने में मदद मिलेगी और सेक्टर के प्रत्येक हिस्से को लाभ होगा। इससे इस सेक्टर में निवेश भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed