फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   ready to move property demand rises in festive season

फेस्टिव सीजन में बढ़ी रेडी-टू-मूव घर की डिमांड, एनसीआर नहीं यह शहर है आगे

Mon, 15 Oct 2018 05:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
ready to move property demand rises in festive season
real estate
हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक नया घर खरीदने के लिए नवरात्रि से लेकर धनतेरस तक सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस दौरान सभी नक्षत्र शुभ स्थिति में रहते हैं, इसलिए इस दौरान किया गया काम विशेष फलदायी होता है।
विज्ञापन


नए घरों की पेशकश में कोलकाता सबसे आगे

चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के प्रमुख सात शहरों में कोलकाता के रिहायशी रियल स्टेट क्षेत्र ने सर्वाधिक नए घरों को पेश किया है। रियल स्टेट क्षेत्र की सलाहकार कंपनी एनारॉक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आलोच्य अवधि में कोलकाता ने लगभग 4,050 नए घरों को पेश किया है, जो कि 2018 के दूसरे तिमाही से 59 फीसदी व 2017 की तीसरी तिमाही से 500 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


एनसीआर, एमएमआर, चेन्नई, बंगलूरू, पुणे, कोलकाता व हैदराबाद जैसे देश के प्रमुख सात शहरों ने 2018 की तीसरी तिमाही में 52,150 इकाइयों को पेश किया, जो कि 2018 की दूसरी तिमाही के 50,600 इकाइयों के मुकाबले 3 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह 2017 की तीसरी तिमाही के नए घरों के आंकड़े के मुकाबले 51 फीसदी अधिक है, साथ ही 2017 की तीसरी तिमाही के मुकाबले इस वर्ष की तीसरी तिमाही में घरों की खरीद में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (एमएमआर) में लगभग 19,850 नए घर पेश किए गए, जो कि 2018 की दूसरी तिमाही से 42 फीसदी अधिक है, जबकि एनसीआर का यह आंकड़ा 4,200 नए घरों का ही रहा।

खुद के घर में दिवाली मानने का मौका

ready to move property demand rises in festive season
real estate

अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में घर के सपने को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं तो अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप आपके सपने को पूरा करने को तैयार है। अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप अपने दिल्ली–एनसीआर के कई प्रोजेक्ट्स में रेडी टू मूव फ्लैट खरीदने का अवसर दे रहा है। यानी आपके पास खुद के घर में दिवाली मानने का मौका है।

प्राइम लोकेशन पर रेडी टू मूव प्रॉपर्टी

रियल एस्टेट सेक्टर में विश्वास का दूसरा नाम अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप पिछले 35 सालों से बेहतरीन प्रोजेक्ट बनाकर खरीदारों के दिल में एक अलग मुकाम बनाया है। 50 से अधिक प्रोजेक्ट का पजेशन देकर ग्रुप निरंतर आगे बढ़ रहा है। दिल्ली से लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्राइम लोकेशन पर कई प्रोजेक्ट बन कर तैयार हैं और अगले कुछ महीनों में तैयार होने वाले हैं।

ग्रुप के कई प्रोजेक्ट्स में हजारों परिवार खुशहाली के साथ रह रहे हैं। जब हमने अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 में रहने वाले विकास भारती से बात की तो उसने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सैंकड़ों आवासीय प्रोजेक्ट हैं लेकिन जो सुविधाएं मुझे यहां मिल रही है वह आप कहीं और नहीं पा सकते हैं।

सोसाइटी के क्लब, पार्क, जिम, साफ-सफाई अपने आप में अद्वितीय है। फ्लैट के साइज और ओपन स्पेस की बात करें तो यहां पर 1010 वर्ग फीट का 2 बीएचके फ्लैट किसी दूसरे बिल्डर के 1300 वर्ग फीट के फ्लैट से बड़ा है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको इस ग्रुप के प्रोजेक्ट में खर खरीदने पर कितनी की बचत होगी।

कहां-कहां प्रॉपर्टी खरीदने का अवसर

नोएडा एक्सप्रेस-वे सेक्टर150, नोएडा सेक्टर-77,78, न्यू द्वारका एल जोन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, लखनऊ, इंदिरापुरम, गुड़गांव, हरिद्वार में ग्रुप के पास रेडी टू मूव प्रॉपर्टी के आप्शन उपलब्ध है। ये सारी प्रॉपर्टी प्राइम लोकेशन पर है और सोसाइटी ऑपरेशनल है।

बाजार से सस्ती कीमत है ग्रुप की यूएसपी

इन दिनों रोज पेपर में फुल-फुल पेज के विज्ञापन सैकड़ों डेवलपर्स दे रहे हैं। उसमें एक फ्लैट बुक कराने पर ज्यादा छूट और न जाने क्या-क्या जितने के मौके देकर खरीदारों को आकर्षित किया जा रहा है। वहीं अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप इस तरह का कोई ऑफर नहीं दे रहा है।

अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव ने कहा कि हम कुछ हजार का लालच देकर खरीदारों को बरगलाना नहीं चाहते हैं। हम क्वालिटी कंस्ट्रक्शन करते हैं और अपने खरीदारों के कम कीमत में प्रॉपर्टी पर देते हैं। यही हमारा यूएसपी है और इसी को लेकर हम आगे बढ़ रहे है। न हम खरीदारी के बाद कोई हीडेन चार्ज वसूलते हैं।

पैसे की सही कीमत मिले यही हमारी पहली प्राथमिकता होती है। हम उसी को लेकर चलते हैं। हां, मैं एक बात दावे से कह सकता हूं हम जिस कीमत पर प्रॉपर्टी दे रहे हैं उस कीमत पर बाजार में उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed