फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   property news housing sales drop to 35 percent in 7 cities from July to September despite recovery in demand says report

मांग में सुधार के बावजूद सात प्रमुख शहरों में 35 फीसदी घटी आवासीय इकाइयों की बिक्री: रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2020 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Oct 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
property news housing sales drop to 35 percent in 7   cities from July to September despite recovery in   demand says report
प्रॉपर्टी - फोटो : pixabay

लॉकडाउन हटाए जाने के बाद मांग में सुधार होने के बावजूद भी जुलाई से सितंबर के दौरान देश के सात प्रमुख शहरों में आवासीय इकाइयों की बिक्री सालाना आधार पर 35 फीसदी घट कर 50,983 इकाइयों पर आ गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी 78,472 इकाइयों की बिक्री
डाटा का विश्लेषण करने वाली कंपनी प्रॉप इक्विटी ने कहा कि साल भर पहले इसी अवधि के दौरान देश के सात प्रमुख शहरों- दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में 78,472 इकाइयों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में तेजी
हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में आवासीय इकाइयों की बिक्री में दो गुना से अधिक तेजी आई है। इस साल की अप्रैल-जून तिमाही में इन शहरों में 24,936 इकाइयों की बिक्री हुई थी। प्रॉपर्टी परामर्शदाता कंपनी एनारॉक ने पिछले सप्ताह कहा था कि इन सात शहरों में जुलाई से सितंबर के दौरान सालाना आधार पर आवायीय इकाइयों की बिक्री 46 फीसदी कम होकर 29,520 पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों में छूट की पेशकश करेंगे डेवलपर 
प्रॉप इक्विटी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) समीर जसुजा ने कहा था कि, 'भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में कुछ सुधार दिख रहा है। पिछली तिमाही में कई परियोजनाएं शुरू हुई हैं।' उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय डेवलपर अधिक छूट तथा भुगतान के आकर्षक विकल्पों जैसी पेशकश करेंगे, जिनके कारण आगे भी ग्राहकों के आकर्षित होते रहने की उम्मीद है।


दूसरी तिमाही में सनटेक रियल्टी का बढ़िया प्रदर्शन
रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने कोरोना वायरस महामारी के बाद भी दूसरी तिमाही में बढ़िया प्रदर्शन किया है। आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री बुकिंग 96 फीसदी की वृद्धि के साथ 200 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी ने कहा कि साल भर पहले उसकी बिक्री बुकिंग 102 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कंपनी की संपत्तियों की बिक्री में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 301 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 287 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed