फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   planning to buying a house on diwali, beware of builders offers, freebies

दिवाली पर खरीदने जा रहे हैं घर तो झूठे हो सकते हैं छूट के ऑफर

Sat, 27 Oct 2018 05:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
planning to buying a house on diwali, beware of builders offers, freebies
दिवाली पर इस साल सबसे ज्यादा छूट और ऑफर की भरमार इस वक्त रियल एस्टेट सेक्टर में देखने को मिल रही है। बिल्डर्स त्योहारी सीजन में इस मौके को चूकना नहीं चाहते हैं। ऐसे में बिल्डर्स का पहला जोर अपने पहले से पूरे नहीं हो चुके प्रोजेक्ट को बेचने का है। किसी भी हाल में उनके द्वारा बनाए गए फ्लैट बिक जाएं इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हालांकि कई बार यह सभी तरह के वादे झूठ के ऑफर लग रहे हैं। 
विज्ञापन


एनसीआर में सबसे मारा मारी

देश के सभी भागों में दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा अनबिके प्रोजेक्ट हैं। ऐसे में यहां पर बिल्डर्स जीएसटी में छूट के अलावा पेजशन से पहले ईएमआई न लेने का ऑफर दे रहे हैं। इसके अलावा घर की जरूरत का सामान, पार्किंग, आईफोन भी मुफ्त में देने का ऐलान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रेडी टू मूव फ्लैट पर जीएसटी छूट नहीं

अगर कोई बिल्डर जीएसटी छूट देने का वादा कर रहा है तो एक बात ध्यान रखें। केवल अंडर कस्ट्रक्शन इमारतों पर ही 12 फीसदी जीएसटी छूट का प्रावधान है। अगर आप रेडी टू मूव फ्लैट खरीद रहे हैं, तो फिर इस पर किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं ऑफर में शामिल

मुंबई में कैशबैक के साथ 20 फीसदी छूट, हर खरीद के साथ एक स्कूटी और 3 लाख के इंटीरियर्स फ्री मिलेंगे जैसे ऑफर बिल्डर ग्राहकों को दे रहे हैं। वहीं दिल्ली एनसीआर में फ्री रजिस्ट्री के साथ 1 करोड़ रुपये तक के उपहार, कार  पावर बैकअप, मॉड्यूलर किचन, अलमारी, 75 हजार में बुकिंग दे रहा है। बाकी का पैसा आपको घर मिलने के बाद देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed