फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   developers offers on festive season, can get flat in 31k only

फेस्टिव सीजनः घर खरीदारों के लिए बिल्डर्स ने निकाले ऑफर, 31 हजार में मिलेगा आशियाना

Sat, 13 Oct 2018 05:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
developers offers on festive season, can get flat in 31k only

त्योहारों के महीने की शुरुआत के साथ ही डेवलपर्स व घर खरीददार दोनों इस मौके को बेहतर तरीके से भुनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। यही वह समय है जब डेवलपर्स खरीदारों को आकर्षित करने और अपनी बिक्री बढ़ाने के कई तरह के ऑफर्स व छूट की घोषणा करते हैं। दिल्ली एनसीआर में इस बार भी कई रियल एस्टेट कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऑफर निकाले हुए हैं। 

विज्ञापन


अजनारा दे रहा है 31 हजार में घर

प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी अजनारा इंडिया लिमिटेड ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अपने प्रोजेक्ट अजनारा ओलिव ग्रीन्स में एक बहुत ही अनूठी योजना लेकर आया है। इच्छुक खरीदार जीरो फीसदी डाउनपेमेंट के साथ ही बुकिंग करते समय केवल 31 हजार का भुगतान करके अपने घर बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


गुलशन होम्स में केवल 10 फीसदी पर बुकिंग

रियल एस्टेट ग्रुप गुलशन होम्स की भी समान आकर्षक भुगतान योजनाएं हैं। ग्रुप के प्रोजेक्ट गुलशन बोटनिया में खरीददार फ्लैट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत देकर इसे बुक कर सकते हैं। बाकि का भुगतान उन्हें पजेशन का ऑफर मिलने के बाद करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पजेशन तक नहीं देनी होगी ईएमआई

साया ग्रुप अपनी परियोजना साया गोल्ड एवेन्यू के लिए एक बेहतर पेमेंट प्लान पेश कर रहा है। इच्छुक खरीदारों को कुल कीमत का केवल 10% भुगतान करके घर बुक कर सकते हैं, साथ ही उन्हें पजेशन तक कोई ईएमआई भी नहीं देनी होगी। इसके अलावा खरीदारों को अपने घर के साथ मुफ्त कार पार्किंग भी मिलेगी।

गौड़संस का 'नवरात्री बम्पर ऑफर'

developers offers on festive season, can get flat in 31k only

बिक्री रिकॉर्ड तोड़ने के बाद यह उत्तर भारत के प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी गौड़संस ग्रुप के खरीदारों के लिए इस फेस्टिव सीजन में काफी कुछ मौजूद है।  गौड़ सिटी, गौड़ सिद्धार्थम और गौड़ अतुल्यम के लिए वे अपने अभियान 'नवरात्री बम्पर ऑफर' के साथ आए हैं, जिसमें 1 करोड़ की कीमत के उपहार उपलब्ध हैं | इसके अलावा घरों की फ्री रजिस्ट्री का ऑफर भी खरीददारों को मिलेगा।

इस ऑफर की अवधि 10 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक है। गौड़ यमुना सिटी के लिए खरीदारों को अपार्टमेंट की हर बुकिंग पर एक निश्चित कार मिल सकती है। गौड़ सौन्दर्यम और गौड़ स्पोर्ट्सवुड के लिए 14 नि:शुल्क उपहार और विशेष प्रस्ताव हैं, जो बुकिंग के दौरान केवल 10% भुगतान कर फ्लैटों खरीद सकते हैं | साथ ही पजेशन तक कोई प्री-ईएमआई नहीं चुकानी होगी । गौड़ सिटी सेंटर और गौड़ सिटी मॉल के लिए एक लकी ड्रा है, जो खरीदारों को हुंडई आई10 जीतने का मौका दे सकता है।

पैरामाउंट का ये ऑफर है बेमिसाल

पैरामाउंट ग्रुप अपने प्रोजेक्ट पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के लिए मुफ्त केवीए पावर बैकअप, पूरी तरह से मॉड्यूलर रसोई, अलमारी, क्लब सदस्यता, मुफ्त 2 कार पार्किंग, मुफ्त 6 महीने का मेंटेनेंस, माइक्रोवेव ओवन, वीडियो डोर बेल, हॉट प्लेट, मुफ्त अग्निशमन शुल्क, लीज किराया, भूनिर्माण, ब्याज मुक्त मेंटेनेंस व सिक्योरिटी इत्यादि देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed