फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Problem of banks's NPA may be finish up to first quarter of 2019

2019 की पहली तिमाही तक खत्म हो सकती है बैंकों में NPA की समस्या

Sun, 16 Jul 2017 10:20 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Problem of banks's NPA may be finish up to first quarter of 2019
भारतीय रिजर्व बैंक

बैकिंग नियम (संशोधन) अध्यादेश से मिली ताकत के बाद आरबीआई बैंकों के आठ लाख करोड़ रुपये के फंसे हुए कर्ज की समस्या मार्च 2019 तक खत्म करने का कदम उठा सकता है। इससे भारतीय बैंकों की वित्तीय स्थिति काफी हद तक सुधर जाएगी।

विज्ञापन


एसोचैम के एक अध्ययन में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में एनपीए की समस्या सुलझा ली जाएगी। दरअसल आर्थिक चक्र में बदलाव और सरकार की ओर से कुछ अच्छे फैसले आरबीआई की ओर से फंसे हुए कर्जे की समस्या के समाधान के संबंध में उठाए गए कदम में मददगार साबित होंगे। इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्शी कोड मैकेनिज्म के तहत एनपीए की समस्या सुलझाई जा सकती है। लेकिन यह देखना होगा कि बैंकों के भारी-भरकम फंसे हुए कर्ज कितनी जल्दी इसकी बैलेंसशीट से गायब होते हैं। 
विज्ञापन


इस वक्त बैंकों के फंसे हुए कर्ज की समस्या बेहद गंभीर है। इसमें कोई शक नहीं है कि एनपीए की समस्या बैंकों खास कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की वित्तीय सेहत पर बेहद भारी पड़ रही है। मसलन वर्ष 2016-17 में सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंकों का परिचालन लाभ 1.5 लाख करोड़ रुपये था। लेकिन एनपीए कम करने के लिए गए गए प्रावधान के कारण यह लाभ घट कर 574 करोड़ रुपये का रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों की बैलेंसशीट देखने पर पता चलता है कि उनके पास कंपनियों का नया कर्ज देने की क्षमता नहीं है। प्राइवेट सेक्टर में निवेश की कमी को रफ्तार देने के लिए कॉरपोरेट सेक्टर के लिए नया कर्ज जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed