फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Preparing to suffer economic blow from Corona, RBI may reduce repo rate by 1.75 precent in FY 2021

कोरोना के असर को थामने के लिए आरबीआई ले सकता है बड़ा फैसला, घटा सकता है रेपो दर

Thu, 19 Mar 2020 04:46 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 Mar 2020 04:46 AM IST
सार

  •  कोरोना के आर्थिक असर को थामने के लिए केंद्रीय बैंक ले सकता है फैसला
  •  3.40 फीसदी हो सकती है अगले वित्त वर्ष में रेपो दर

विज्ञापन
Preparing to suffer economic blow from Corona, RBI may reduce repo rate by 1.75 precent in FY 2021
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : Social Media

विस्तार

फिच सॉल्युशंस ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लगने वाले आर्थिक झटके को सहने के लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) 1 अप्रैल, 2020 से शुरू हो रहे वित्त वर्ष के दौरान प्रमुख ब्याज दरों में 175 आधार अंकों यानी 1.75 फीसदी तक कटौती कर सकता है। यह आंकड़ा उसके पिछले 40 आधार अंक के अनुमान से खासा ज्यादा है।

विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी ने कहा कि चालू वित्त में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 4.9 फीसदी, जबकि 2020-21 में 5.4 फीसदी तक रह सकती है। फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आरबीआई की प्रमुख नीतिगत दरों में 1.75 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है, जबकि पहले यह अनुमान 0.40 प्रतिशत था। इससे नीतिगत रेपो दरें 3.40 फीसदी और 3 फीसदी हो जाएंगी, जो वर्तमान में 5.15 फीसदी और 4.75 फीसदी हैं।
विज्ञापन


फिच सॉल्यूशंस के मुताबिक, तेल की कीमतें गिरने से आने वाले महीनों में महंगाई से बहुत हद तक निजात मिल सकती है, साथ ही फरवरी महीने से रबी फसल की पैदावार आने से खाद्य आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे खाद्य महंगाई को कम करने में मदद मिलेगी। मार्च में कच्चा तेल 50 डॉलर से घटकर 30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed