फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   potato price in retail market crosses 34 rupees mark, governement to take action

महंगे डीजल के चलते दिल्ली में आलू के खुदरा भाव 34 रुपये किलो के पार, सरकार चिंतित

Wed, 19 Sep 2018 05:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
potato price in retail market crosses 34 rupees mark, governement to take action

देश में आलू के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। सरकारी आंकड़ों (कीमत निगरानी समिति) के अनुसार दिल्ली में आलू की कीमत फिलहाल 34 रुपये प्रति किलो है। पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में यह 22 से 29 रुपये तक है। थोक और फुटकर बाजार में आलू की कीमतों में काफी अंतर है, जिसकी वजह डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी होना है। थोक मंडी से दूरी के हिसाब से आलू के दाम फुटकर विक्रेता तय कर रहे हैं।

विज्ञापन


आलू की बढ़ती कीमत के मुद्दे पर सचिवों की कीमत निगरानी समिति जल्द विचार-विमर्श करेगी। अब देखना यह है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के मेट्रो शहरों समेत अन्य स्थानों पर बढ़े आलू के दामों से आम आदमी को सरकार किस तरह से राहत दिलाती है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस साल आलू का उत्पादन पिछले साल से थोड़ा ही कम हुआ है। इसके बावजूद दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आजादपुर मंडी में आलू के थोक व्यापारी प्रवीण कुमार के मुताबिक थोक बाजार में आलू के दाम एक से दो रुपये तक बढ़े हैं और यह 12 से 15 रु पये तक उपलब्ध है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले साल की तुलना में आलू थोक बाजार में इस बार महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक आलू की कीमतें बढ़ाने के पीछे जमाखोरी हो सकती है। कीमत निगरानी समिति इस पर जल्द विचार करेगी और कदम उठाएगी। सर्वाधिक बढ़ोतरी दिल्ली में हुई है, जबकि दिल्ली से सटे इलाकों गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में आलू 22 से 29 रुपये किलो बिक रहा है।


मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि दिल्ली की बढ़ोतरी अप्रत्याशित है कि 10 से 12 रुपये किलो तक थोक में बिकने वाला आलू दोगुनी कीमतों पर बिके। थोक बाजार से फुटकर बाजार के बीच दोगुने का अंतर है। यह हमारी चिंता का मुख्य विषय है। गौरतलब है कि डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी से हरेक सब्जी के भाव में उछाल आया है। लेकिन बीते वर्षों की तुलना में आलू एक ऐसी सब्जी है जो दोगुने भाव पर बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed