फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Piyush Goyal statement 5 trillion dollar economy top india economic strength global instability

Piyush Goyal: 'भारत 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर क्लब में होगा शामिल', पीयूष गोयल बोले- पीछे मुड़ने का सवाल नहीं

Wed, 25 Jun 2025 09:46 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 25 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि भारत 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास यात्रा रुकने वाली नहीं है। विदेशी मुद्रा भंडार 698 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Piyush Goyal statement 5 trillion dollar economy top india economic strength global instability
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत अपनी आर्थिक प्रगति की रफ्तार पर सवार होकर दुनिया के बड़े देशों की कतार में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि देश 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता और चुनौतियों के बावजूद भारत अपनी दिशा से डिगने वाला नहीं है।
विज्ञापन


कोलकाता में मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एमसीसीआई) द्वारा आयोजित वर्चुअल सत्र में बोलते हुए गोयल ने कहा कि बीते एक दशक में भारत की आर्थिक नीतियों में केवल छोटे-मोटे बदलाव नहीं हुए, बल्कि इनमें ‘क्रांतिकारी बदलाव’ आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न सिर्फ वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर इतिहास भी रच रहा है।
विज्ञापन


तीन वर्षों में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
गोयल ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर पूरी मजबूती से अग्रसर है। यह लक्ष्य 'विकसित भारत 2047' के सफर की पहली बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मुश्किल हालात में ही खड़ी होती हैं, शांत पानी में कोई नाव पार नहीं लगती। यही भारत का समय है, जब हमें एकजुट होकर देश को उसकी सही जगह दिलानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार पर बोले गोयल
मंत्री ने भारत की विकास नीति को 'समावेशी, टिकाऊ और ईमानदार' करार देते हुए कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और नवाचार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 698 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। साथ ही, बैंकिंग सेक्टर मजबूत हुआ है और महंगाई पर ऐतिहासिक नियंत्रण देखा गया है। उन्होंने इसे पिछले 11 वर्षों की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम बताया।

ये भी पढ़ें: 'यह पार्टी की राय नहीं', कांग्रेस ने पीएम मोदी की प्रशंसा वाले थरूर के बयान से खुद को अलग किया


भारत का बेहतरीन वक्त चल रहा- गोयल
अपने संबोधन में पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि भारत ने कभी 'फ्रैजाइल फाइव' (कमजोर अर्थव्यवस्थाओं) में गिना जाता था, लेकिन अब वह दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए) का जिक्र करते हुए कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे विकसित देशों के साथ जो व्यापार समझौते कर रहा है, वह भारतीय उद्योग, स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आएंगे।

ये भी पढ़ें: ईरान से संघर्ष विराम के बाद इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा?

कैसे आगे बढ़ेगा भारत, गोयल ने समझाया
तकनीक के क्षेत्र में भारत की ताकत पर जोर देते हुए गोयल ने कहा कि देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और 3डी प्रिंटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में भी अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से डरने के बजाय नए अवसरों को अपनाने की अपील की। गोयल ने कहा कि यह विकास का चक्र है, जिसमें पैमाना बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और यही निर्यात और समृद्धि को गति देता है। भारत की विकास गाथा हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed