फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol prices can shoot up to 80 rupees as crude oil rose to 60 dollar per barrel

पेट्रोल 76 रुपये के करीब तो डीजल 60 के पार, 62 डॉलर हुआ कच्चे तेल का दाम

Mon, 06 Nov 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 06 Nov 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
petrol prices can shoot up to 80 rupees as crude oil rose to 60 dollar per barrel
petrol pump

केंद्र सरकार और कुछ राज्यों की सरकारों द्वारा दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करने के बाद भी लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चा तेल दो साल के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


फिलहाल सोमवार को पेट्रोल एक बार फिर से 80 रुपये के करीब पहुंच गया है।मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 76 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 60.78 रुपये पर है। इससे साफ लगता है किआने वाले दिनों पेट्रोल के दाम एक बार फिर से 80 रुपये के पार पहुंच जाएंगे। डीजल के दाम भी 70 रुपये को पार कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- आप रद्द करवा सकते हैं किसी भी पेट्रोल पंप का लाइसेंस, अगर नहीं मिलीं ये सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


62 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल
विश्व में कच्चे तेल की कीमतें 62 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। एक बैरल में करीब पांच लीटर कच्चा तेल आता है। इससे पहले जुलाई 2015 में कच्चा तेल इस कीमत पर पहुंचा था। इससे पहले इस साल की शुरुआत में कच्चा तेल 55 डॉलर प्रति बैरल था, जो कि जून में 44 डॉलर तक आ गया था। 

ओपेक देशों ने घटाया उत्पादन
ओपेक देशों ने कच्चे  तेल का उत्पादन 1.8 मीलियन बैरल घटा दिया हालांकि डिमांड ज्यादा होने के कारण इसकी कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

क्या पेट्रोल-डीजल आएगा जीएसटी में?

petrol prices can shoot up to 80 rupees as crude oil rose to 60 dollar per barrel

वैश्विक संकेतों से लगता है कि कच्चे तेल की कीमतें आगे और बढ़ेंगी, जिससे देश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल एक बार फिर से अपने उच्चतम स्तर पर जा सकता है।

लोगों पर इसका बोझ ज्यादा न पड़े, इसके लिए इन्हें जल्द से जल्द जीएसटी के दायरे में लेकर के आना पड़ेगा। अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ी, तो महंगाई का असर देखने को मिलेगा और यह केंद्र के साथ-साथ सभी राज्यों की सरकारों के लिए मुश्किल में डाल सकता है। 

वैट घटाने के बाद पेट्रोल हुआ 1.50 रुपये महंगा
3 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट की दरों में कटौती की थी। उस दिन दिल्ली में पेट्रोल 70.88 रुपये था। 4 अक्टूबर को यह घटकर 68.38 रुपये हो गया था। 1 नवंबर को एक बार फिर से यह 69.14 रुपये हो गया है। इस हिसाब से ही देश के अन्य शहरों में फिर से दाम एक माह के पुराने स्तर से ज्यादा पर पहुंच गए हैं। 

डीजल भी पीछे नहीं
ये ही हाल डीजल का है। वैट कटौती की घोषणा से पहले 3 अक्टूबर को  दिल्ली में डीजल 59.14 रुपये था। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद 4 अक्टूबर को यह करीब 2.25 रुपये घटकर 56.89 हो गया था।

इसके बाद भी डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और 1 नवंबर को यह 57.73 रुपये हो गया है। कोलकाता में डीजल 60.39 रुपये, मुंबई में 60.32 रुपये और चेन्नई में यह 60.79 रुपये हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed