फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices increased for the sixth consecutive day the most expensive in Rajasthan And Madhya Pradesh at number two Latest News Update

उछाल: लगातार छठे दिन बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, राजस्थान में सबसे महंगा, दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश

Mon, 01 Nov 2021 07:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 109.69 रुपये और डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 रुपये और डीजल की कीमत 106.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 110.15  और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर बिका।

विज्ञापन
Petrol diesel prices increased for the sixth consecutive day the most expensive in Rajasthan And Madhya Pradesh at number two Latest News Update
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की हर रोज बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। सोमवार को लगातार छठी बार तेल कंपनियों ने देशभर में डीजल के दाम 33 से 37 पैसे, तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 44 पैसे का इजाफा किया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 110 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गए।

विज्ञापन


प्रमुख शहरों में इस कीमत में बिका ईंधन
पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 109.69 रुपये और डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 रुपये और डीजल की कीमत 106.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 110.15  और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर बिका। इसके अलावा चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के भाव 106.35 रुपये और डीजल 102.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन


राजस्थान और मध्यप्रदेश में सबसे महंगा
नई कीमतों के लागू हो जाने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की सबसे ज्यादा कीमतें राजस्थान और मध्य प्रदेश में हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.32 रुपए और डीजल 113.21 रुपसे प्रति लीटर हो गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 121.44 रुपए और डीजल 110.66 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मध्यप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 121 रुपए प्रति लीटर के करीब बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह छह बजे बदलाव होता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना आधार पर तय करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed