फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices hike again on 6 october 2018

आज फिर बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत चार महानगरों में क्या हैं दाम

Sat, 06 Oct 2018 08:19 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices hike again on 6 october 2018
Oil prices

सरकार ने गुरुवार को तेल की कीमतें घटाकर थोड़ी राहत तो जरूर दी, लेकिन शनिवार से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल की कीमतों में 29 पैसे का इजाफा हुआ है। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 81.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 73.24 रुपये प्रति लीटर हैं। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 18 पैसे और 70 पैसे का इजाफा हुआ है। अब मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 76.75 रुपये प्रति लीटर हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 83.52 रुपये और 75.09 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि चेन्नई में आज पेट्रोल और डीजल 84.89 रुपये और 77.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत 84 रुपये और 75.45 से घटकर क्रमश: 81.50 रुपये और 72.95 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर तेल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed