पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ीं, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या हैं दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 10 पैसे महंगा हुआ है, जबकि डीजल के दामों में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब राजधानी में पेट्रोल 82.16 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 10 पैसे और 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां अब पेट्रोल की कीमत 89.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 78.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 15 पैसे और डीजल के दामों में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 82.06 रुपये लीटर हो गई थी, जबकि डीजल 73.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहे थे। वहीं, मुंबई में सोमवार को पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहे थे, जबकि डीजल 78.33 रुपये प्रति लीटर थे।
रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे और डीजल की कीमत में 18 पैसे का इजाफा हुआ था। जिसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.72 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े थे।
शनिवार को भी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़े थे, जबकि डीजल की कीमत में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल के दाम में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना है।
बता दें कि रोजाना तेल की कीमतों में थोड़ा-थोड़ा इजाफा हो रहा है। जनता सरकार से कीमतों पर लगाम लगाने की गुजारिश कर रही है, लेकिन सरकार की तरफ से इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरना है। चूंकि रुपये में लगातार गिरावट आ रही है, इसकी वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है।
Petrol at Rs 82.16/litre (increase by Rs 0.10/litre) and diesel at Rs 73.87/litre (increase by Rs 0.9/litre) in Delhi. Petrol at Rs 89.54/litre (increase by Rs 0.10/litre) and diesel at Rs 78.42/litre (increase by Rs 0.9/litre) in Mumbai. pic.twitter.com/6TSqCtiaw8
— ANI (@ANI) September 18, 2018