{"_id":"4d066128-df41-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"your-gold-will-sold-if-you-not-pay-gold-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लोन नहीं चुकाया, तो बिक जाएगा आपका सोना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
गोल्ड लोन नहीं चुकाया, तो बिक जाएगा आपका सोना
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Jun 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपने गोल्ड लोन ले रखा है और उसकी ईएमआई चुकाने में लापरवाही कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। यह लापरवाही आपको काफी भारी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
बैंक आपके गहनों आदि को बेच कर जल्द से जल्द अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। बैंक ऐसा सोने की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक समय आसमान छूती सोने की कीमत फिलहाल लगातार धराशाई हो रही है। सोना 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 26 हजार से 27 हजार के बीच आ गया है।
ऐसे में बैंकों को अपने कर्ज डूबने का अंदेशा हो रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि कीमतों में 20-25 फीसदी तक गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
बैंक ऐसे कर्ज, जो कि 12 महीने से ज्यादा पुराने हैं, उनके ग्राहकों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है कि वह अपना कर्ज चुका कर गिरवी रखे सोने के छुड़ा ले। यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो बैंक उन्हें नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर सोना बेच देगा।
अधिकारी के अनुसार इसके अलावा हमने सोने के कीमत मुकाबले कर्ज देने की सीमा में भी 5-10 फीसदी तक कमी कर दी है। यानी बैंक यदि पहले कीमत का 70 फीसदी तक फाइनेंस करता था, वह अब उसे कम राशि फाइनेंस करेगा।
पंजाब एंड सिंध बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सोने की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट चिंता का विषय है, जिसे देखते हुए बैंक ने कर्ज देने की राशि में कमी कर दी है। यानी बैंक सोने की कीमत के मुकाबले दिए जाने वाले कर्ज की राशि 10 फीसदी तक कम फाइनेंस कर रहा है।
इंडियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय भी गोल्ड के बदले कर्ज देने में सख्ती करने के निर्देश दे चुका है। साथ ही कीमतों में भी तेजी से कमी आई है, जिससे कर्ज देने में बैंक सतर्क हैं।
बैंकर्स के अनुसार ऐसा इसलिए हैं कि यदि बैंक ने 30 हजार की कीमत पर फाइनेंस किया है, तो वह कीमत अब घटकर 26 हजार से 27 हजार के करीब आ गई है। ऐसे में बैंकों का दिया हुआ कर्ज, कीमत से भी ज्यादा हो जाने का डर है, जिससे उनको नुकसान हो सकता है।