फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   your credit score will not get affected in festive season if implies these techniques

फेस्टिव सीजन में करें इन 5 टिप्स का इस्तेमाल, नहीं बिगड़ेगा क्रेडिट स्कोर

Mon, 15 Oct 2018 04:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
your credit score will not get affected in festive season if implies these techniques
दशहरा आ चुका है और इसके साथ ही इस त्योहारी मौसम में अनगिनत ऑफर भी आने शुरू हो गए हैं। ये वो समय है जब उपभोक्ता अपने वित्तीय सपनों को वास्तविकता बना रहे हैं। नए घर, वाहन और गहने खरीद रहे है।
विज्ञापन



इस सब के बीच, यह समय अपने वित्तीय स्थिति को देखने और यह सुनिश्चित करने का भी है कि कहीं आप क्रेडिट कार्ड सीमा से अधिक खर्च तो नहीं कर रहे हैं या आप बाद में न संभल सकने वाले बड़ा लोन तो नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


अपने आस-पास पेशकश की जाने वाले कई छूट से लोभ बढ़ जाना स्वाभाविक है। हालांकि, इसमें आप सावधानी बरतें। क्रेडिट एक्सपोजर को समझने के लिए यहां पांच टिप्स दी गई हैं, जिनका इस्तेमाल करके आपका क्रेडिट स्कोर नहीं बिगड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आय और ईएमआई की करें गणना

अभी अपने आय और ईएमआई अनुपात की गणना करें क्या आप इस बारे में सुनिश्चित नहीं है कि आपको व्यक्तिगत लोन लेना चाहिए या नहीं?  आदर्श तौर पर आय अनुपात में आपका ईएमआई 30 फीसदी होना चाहिए। इसका मतलब है कि आपकी मौजूदा ईएमआई मासिक आय की 30 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए. यह अनुपात आपकी वित्तीय स्थिति का एक मजबूत संकेतक है और उधारदाताओं को यह तय करने में सहायता करता है कि आप कितना अतिरिक्त क्रेडिट संभाल सकते हैं। 

क्रेडिट कार्ड के बिल का करें भुगतान

your credit score will not get affected in festive season if implies these techniques

 यदि आपके पास पहले से ही क्रेडिट कार्ड बिल बकाया है, तो खरीदारी से पहले पूरी राशि का भुगतान करें। आपको अधिक क्रेडिट उपयोगिता शक्ति प्रदान करने के साथ ही यह आपके क्रेडिट स्कोर को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा। साथ ही, अपने भुगतान की देय तिथियों का ध्यान रखें और अपने खाते में इसके लिए पैसा बचा कर रखें। 

दूसरे क्रेडिट कार्ड का न करें आवेदन

आपके पास पहले से एक क्रेडिट कार्ड है और अचानक एक नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के बारे में सोचते हैं तो ऐसा मत कीजिए। एक ही समय में कई क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना बहुत बड़ी भूल है। इसमें अचानक वृद्धि को कार्ड जारी करने वाले बैंकों द्वारा सकारात्मक तौर पर नहीं देखा जाता है। इसके बजाय, आप अपने पास पहले से मौजूद क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। 

अपने क्रेडिट विकल्पों पर करें विचार

यदि आप किसी प्रियजन को एक महंगा गैजेट या सोने का आभूषण उपहार में देने की योजना बना रहे हैं, तो अपने क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करने से पहले दो बार सोचें। क्या इसके लिए आपकी जेब अनुमति देती है? भले ब्याज कं हो लेकिन क्या आप कुछ महीनों तक एक छोटी राशि चुका सकते है? 

क्रेडिट स्कोर की रखें निगरानी

अपने क्रेडिट स्कोर की निगरानी करें और लगातार रिपोर्ट को देखें। अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करने से आप अपने नवीनतम सिबिल स्कोर को ले कर अपडेट रह सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट एक्सपोजर और अपने क्रेडिट व्यवहार को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, एक उच्च स्कोर त्योहारी मौसम में ऋणदाताओं द्वारा क्रेडिट-सचेत उपभोक्ताओं को विशेष छूट का लाभ उठाने की अनुमति देता है.


(सुजाता अहलावत, वीपी और हेड ऑफ डायरेक्ट टू कंज्यूमर इंटरेक्टिव, ट्रांसयूनीयन सिबिल)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed