फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   your bank account details are being sold by foreign nbfc companies

चोरी हो रही है आपके बैंक खातों की डिटेल्स, विदेशी कंपनियां बेच रही हैं डाटा

Fri, 15 Jun 2018 01:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
your bank account details are being sold by foreign nbfc companies

सोशल मीडिया का डाटा लीक होने के बाद अब आपके बैंक खातों की जानकारी भी लीक हो रही है और विदेशी कंपनियां इस डाटा को आपसे बिना-पूछे बेच रही हैं। यह तब हो रहा है जब आप बैंक के बजाए किसी विदेशी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) से लोन लेते हैं। 

विज्ञापन


विदेशी कंपनियों की आई बाढ़
केंद्र सरकार द्वारा विदेशी एनबीएफसी कंपनियों को भारत में कारोबार करने की अनुमति देने के बाद बैंक का डाटा लीक होने की संभावना काफी बढ़ गई है। यह कंपनियां आपके बैंक, लोन आदि अकाउंट की जानकारी बाहर बेच रहे हैं, जिससे खतरा काफी बढ़ गया है। इन कंपनियों पर सरकार की तरफ से ऐसा कोई नियमन भी नहीं है, जिससे ऐसा हो रहा है। 
विज्ञापन


फेसबुक ने चार चीनी कंपनियों को बेचा डाटा
फेसबुक ने भी चार चीनी मोबाइल कंपनियों को यूजर्स का डाटा बेच दिया है। इसके लिए फेसबुक ने किसी तरह की कोई अनुमति भी नहीं ली है। ऐसी कंपनियों के लिए डाटा सुरक्षित करने के लिए सरकार की तरफ से किसी प्रकार का कानून भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों, म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए हैं सख्त नियम

your bank account details are being sold by foreign nbfc companies

वहीं दूसरी तरफ सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों, म्यूचुअल फंड व बीमा कंपनियों से खाता धारकों का डाटा चोरी न हो, इसके लिए कड़े नियम बना रखे हैं। अब एनबीएफसी कंपनियों के लिए भी यह नियम लागू करने की मांग उठ रही है। 

यह होगा आपको नुकसान
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक बैंक खातों की सारी जानकारी विदेशी एनबीएफसी कंपनियों द्वारा बेचने से आपको नुकसान हो सकता है। इससे आपका अकाउंट कभी भी हैक हो सकता है। साथ ही खाते से पैसे कब निकल जाएं इसके बारे में भी आपको जानकारी काफी देर से मिल सकती है। 

विशिंग के जरिए हो सकता है खेल
विशिंग एक नये प्रकार का साइबर क्राइम है जिसमें आपको फोन करके पहले विश्वास दिलाया जाता है कि फोन करने वाला व्यक्ति बैंक से कॉल कर रहा है। आपके मोबाइल पर भी आपके बैंक ब्रांच का नंबर आता है इसलिए ज्यादा शक नहीं करते हैं।

फोन करने वाला लड़का या लड़की आपके खाते को अपडेट करने के लिए आपसे अकाउंट या कार्ड की डिटेल्स मांगते है। जैसे ही आप अपने बैंक अकाउंट या कार्ड की डिटेल्स शेयर करते है उसके कुछ ही मिनटों में आपके अकाउंट से चंद मिनटों में पैसा निकल जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed